1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कोर्ट में पेश हुए तेज प्रताप यादव, लैंड फॉर जॉब घोटाले में आरोपों से किया इनकार, बोले- 'ट्रायल का सामना करूंगा'

कोर्ट में पेश हुए तेज प्रताप यादव, लैंड फॉर जॉब घोटाले में आरोपों से किया इनकार, बोले- 'ट्रायल का सामना करूंगा'

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 19, 2026 05:14 pm IST,  Updated : Feb 19, 2026 05:59 pm IST

गुरुवार को लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कोर्ट में पेश हुए। लैंड फॉर जॉब घोटाले में उन्होंने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह ट्रायल का सामना करेंगे।

Tej pratap yadav land for job scam case- India TV Hindi
तेज प्रताप यादव की कोर्ट में पेशी। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

कथित लैंड फॉर जॉब  घोटाले से जुड़े CBI के मामले में गुरुवार को बड़ा अपडेट सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इस मामले में गुरुवार को राउज एवन्यू कोर्ट में पेश हुए। तेज प्रताप यादव ने कोर्ट में अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि वह ट्रायल का सामना करेंगे।

औपचारिक तौर पर आरोप तय

जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ औपचारिक तौर पर आरोप तय किए हैं। हालांकि, राउज एवेन्यू कोर्ट ने तेज प्रताप यादव को व्यक्तिगत पेशी से छूट दी है। इससे पहले 16 फरवरी को आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था।

बता दें कि इससे पहले बीते महीने 29 जनवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरजेडी नेताओं लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को 1 फरवरी से 25 फरवरी के बीच औपचारिक आरोप तय करने के लिए पेश होने की छूट दी थी।

लालू परिवार ने आपराधिक गिरोह की तरह काम किया- कोर्ट

जनवरी महीने में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार और अन्य के खिलाफ आरोप तय करते हुए कोर्ट ने कहा था कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव और उनके परिवार ने एक आपराधिक गिरोह की तरह काम किया है और उनकी ओर से एक व्यापक साजिश रची गई है।

ये भी पढ़ें- तेज प्रताप क्यों कर रहे एक्टर राजपाल यादव की मदद? खुद सामने आकर बताई अंदर की बात

MLC सुनील सिंह पर भड़के तेज प्रताप , बोले- "वो मामा का चेला रहे, पिता के रहमो करम पर खड़े हैं, उनकी कोई हैसियत नहीं"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत