गुरुवार को लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कोर्ट में पेश हुए। लैंड फॉर जॉब घोटाले में उन्होंने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह ट्रायल का सामना करेंगे।
अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और ऑल टाइम डायरेक्टर भगोड़ा घोषित कर दिए गए हैं। कोर्ट ने कंपनी की करीब 125 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए हैं।
1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े जनकपुरी विकासपुरी हिंसा मामले में सज्जन कुमार को बड़ी राहत मिली है। राउज ऐवन्यू कोर्ट ने सज्जन कुमार को बरी कर दिया है। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर कोर्ट का शुक्रिया अदा किया है।
Robert Vadra News: यूके-बेस्ड डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को आरोपी बनाते हुए ईडी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर की गई है।
दिल्ली की राउज़ ऐवन्यू कोर्ट सोमवार को लालू परिवार से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के तीन अलग-अलग मामलों में फैसले सुना सकता है।
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले में आज राहुल और सोनिया गांधी समेत 7 लोगों पर राउज ऐवन्यू कोर्ट अहम फैसला नहीं सुनाएगा। अब इस मामले की सुनवाई 7 अगस्त को होगी।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उनके खिलाफ नई एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
दिल्ली की एक कोर्ट ने सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दिल्ली पुलिस और पीड़ितों ने सज्जन कुमार के खिलाफ कोर्ट से फांसी की सजा की मांग की थी। सज्जन कुमार सिख दंगों के दौरान दिल्ली के सरिता विहार में बाप-बेटे को जिंदा जलाने का दोषी है।
लालू प्रसाद यादव के परिवार को दिल्ली की एक कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। लालू प्रसाद यादव और उनके दोनों बेटों को कोर्ट ने समन भेजा है। कोर्ट ने लालू की बेटी हेमा यादव को भी समन भेजा है।
कोर्ट ने पूर्व विधायक को भारतीय दंड संहिता की धारा 506 भाग 2 (जान से मारने या गंभीर रूप से चोट पहुंचाने की धमकी) के तहत दोषी ठहराया, जिसके लिए अधिकतम सात साल की सजा का प्रावधान है। अब इस मामले की सुनवाई 27 फरवरी को है।
राव आईएएस स्टडी के सीईओ अभिषेक गुप्ता को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने रेगुलर बेल दे दी है। उन्हें 1 लाख रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत दी गई है।
दिल्ली चुनाव: कोर्ट ने आतिशी और संजय सिंह को जारी किया नोटिस, मानहानि से जुड़ा है मामला
दिल्ली पुलिस ने नरेश बालियान के मामले में पांच दिन की पुलिस कस्टडी मांगी थी। हालांकि, अदालत ने दो दिन की पुलिस कस्टडी दी है। ऐसे में दिल्ली पुलिस वॉयस सैंपल के लिए याचिका लगा सकती है।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से मुख्यमंत्री आतिश को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने आतिशी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी है।
लैंड फॉर जॉब स्कैम केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू, तेजस्वी और तेज प्रताप यादव सहित सभी नौ आरोपियों को जमानत दे दी है। इस मामले में मीसा भारती को पहले ही जमानत मिली हुई है।
नौकरी के बदले जमीन मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप को समन भेजकर पेश होने को कहा है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है। उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया गया है। इसे 25 सितंबर तक के लिए बढ़ाया गया है।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से अमानतुल्लाह खान को राहत नहीं मिली है। कोर्ट से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह की रिमांड 10 दिन के लिए मांगी थी।
दिल्ली शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद चल रहे विजय नायर आज जेल से बाहर आ सकते हैं। राउज ऐवन्यू कोर्ट ने विजय नायर के बेल बांड को स्वीकार कर लिया है।
साल 1984 में गुरुद्वारा पुल बंगश के पास तीन सिखों की हत्या हुई थी और धार्मिक स्थल में आग लगा दी गई थी। अब इस मामले में जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोप तय होंगे।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़