1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: महाठग सुकेश चंद्रशेखर को राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत लेकिन जेल से नहीं आ पाएगा बाहर, जानें कारण

दिल्ली: महाठग सुकेश चंद्रशेखर को राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत लेकिन जेल से नहीं आ पाएगा बाहर, जानें कारण

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 07, 2026 04:18 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 04:54 pm IST

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत तो मिली है लेकिन वह अभी जेल में ही रहेगा क्योंकि 5 और मामले हैं, जिनमें उसे जमानत नहीं मिली है।

Sukesh Chandrasekhar- India TV Hindi
सुकेश चंद्रशेखर Image Source : ANI/FILE

नई दिल्ली: महाठग सुकेश चंद्रशेखर को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि सुकेश पर आरोप हैं कि उसने तमाम लोगों को करोड़ों का चूना लगाया है और ठगी के मामलों में उसका दिमाग बहुत तेज चलता है। उसका नाम बॉलीवुड से लेकर अन्य बड़े सोशल सर्किल में भी चर्चा में रह चुका है।

क्या है पूरा मामला?

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को PMLA (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है। यह मामला दो पत्ती चुनाव चिह्न (AIADMK के चुनाव चिन्ह से जुड़ा कथित रिश्वत/धोखाधड़ी केस) से जुड़ा है।

हालांकि सुकेश चंद्रशेखर अभी जेल में ही रहेगा। उसके खिलाफ कुल 31 केस दर्ज हैं। इनमें से 26 मामलों में उसे जमानत मिल चुकी है लेकिन बाकी 5 मामलों में अभी जमानत नहीं मिली है।

सुकेश चंद्रशेखर कौन है?

सुकेश चंद्रशेखर ठगी के खेल का उस्ताद है। कर्नाटक के बेंगलुरु में जन्मा सुकेश, बिशप कॉटन बॉयज स्कूल (बैंगलौर) से पढ़ा है। इसके बाद उसने मधुरै यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। उसकी शादी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल से हुई, जो न सिर्फ उनकी जीवनसाथी बनी बल्कि ठगी के कई मामलों में उसकी साथी भी रही। 

सुकेश की धोखाधड़ी की कहानी बहुत पहले शुरू हो चुकी थी। मात्र 17 साल की उम्र में ही उसे पहली बार गिरफ्तार किया गया था। उस समय उसने अपने ही परिवार के एक करीबी दोस्त को 1.5 करोड़ रुपये का चूना लगाया था। बॉलीवुड में भी सुकेश की चर्चा रही। कई अभिनेत्रियों से उसका नाम जुड़ा , जिसकी वजह से उसका नाम अक्सर हाई-प्रोफाइल सोशल सर्कल में लिया जाता था।

गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर जेल से बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के नाम पर लिखे लेटर्स की वजह से भी खूब चर्चा में रहा था। उसने कई बार जेल से जैकलीन के लिए लव लेटर्स लिखे। सुकेश के इन लेटर्स से परेशान होकर जैकलीन ने कोर्ट का भी रुख किया था और खतरे को भांपते हुए राहत की मांग की थी। जैकलीन का कहना था कि सुकेश चंद्रशेखर द्वारा उनका नाम लेते हुए मीडिया में लेटर जारी किया जाता है, जिससे उनकी छवि खराब होती है। ये मामले काफी चर्चा में रहे थे और मीडिया में सुर्खियां बने थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत