अगर आप ₹10 लाख का कार लोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि 5 साल की अवधि में किस बैंक की EMI आपके बजट के लिए सबसे सुविधाजनक होगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे प्रमुख बैंकों के कार लोन रेट्स और टर्म्स में छोटे-छोटे अंतर आपके कुल भुगतान को काफी प्रभावित कर सकते हैं। इस तुलना से आप आसानी से यह तय कर सकते हैं कि कौन सा बैंक आपके लिए सबसे सस्ता और उपयुक्त विकल्प साबित होगा।
कार लोन किस आधार पर मिलता है?
कोई भी लोन आपकी उम्र, मंथली इनकम, सिबिल स्कोर और वर्तमान लोन या ईएमआई का आकलन करने के बाद अप्रूव होता है। हां, सबसे सस्ती ब्याज दर पर बैंक उन कस्टमर्स को लोन देने में प्राथमिकता में रखते हैं जिनका सिबिल स्कोर 800 या इससे ज्यादा होता है। अगर आपका सिबिल स्कोर कम है तो आपको ज्यादा ब्याज दर पर लोन मिल सकेगा। हालांकि, आखिरी फैसला बैंक करता है। अब अगर आपको कार लोन लेना है तो बैंक आपका आकलन करेगा, उसके आधार पर ही आपको लोन मिल सकेगा।
कितनी हैं शुरुआती ब्याज दरें
भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई मौजूदा समय में नई कार के लिए 8.90% की शुरुआती ब्याज दर पर ऑटो लोन ऑफर कर रहा है। प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक की बात करें तो यह वर्तमान में 9 प्रतिशत की शुरुआती दर पर कार लोन दे रहा है। इसी तरह, बैंक ऑफ बड़ौदा भी 8.50 प्रतिशत शुरुआती ब्याज दर (फिक्स्ड रेट पर) पर कार लोन ऑफर कर रहा है।
किस बैंक की EMI बनेगी कम?
- एसबीआई की 8.90% ब्याज दर के आधार पर कैलकुलेट करें तो ₹10 लाख का कार लोन 5 साल के लिए लेने पर ईएमआई ₹20,710 बनेगी। इसमें ₹2,42,591 आप सिर्फ ब्याज चुकाएंगे।
- एचडीएफसी बैंक से लोन लेते हैं तो 9 प्रतिशत के आधार पर आपकी ईएमआई ₹20,758 बनेगी। इस लोन पर आप ₹2,45,501 ब्याज चुकाएंगे।
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा से अगर आप लोन लेते हैं तो 8.50 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से आपकी ईएमआई ₹20,517 बनेगी। इस लोन पर आप ₹2,30,992 ब्याज चुकाएंगे।






































