Viral Video : भारत आकर कई टूरिस्ट यहां की संस्कृति, लोगों की व्यवहारिकता और यहां की परिवहन सेवाओं को देखकर चकित रह जाते हैं। ऐसे कई वीडियो समय-समय पर वायरल होते रहते हैं जिसमें विदेशी टूरिस्ट भारत को लेकर अपना सकारात्मक पक्ष रखते हैं और लोगों से यहां आने की अपील करते हैं। इस बार एक विदेशी यात्री ने वा के लिए लिखे अपने इमोशनल नोट से सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। 'कुछ अलविदा अवास्तविक लगते हैं' नामक टाइटल से शेयर किए गए इंस्टाग्राम वीडियो में शख्स ने कई बातें बताईं जो उसे गोवा में अच्छी लगीं। कंटेंट क्रिएटर फ्रैन ने कहा कि गोवा ने उनके अंदर कुछ मौलिक बदलाव ला दिए हैं और एक बाहरी होने के बावजूद उन्हें ऐसा लगता है कि वे यहीं के हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर fran.goes.places नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में टूरिस्ट ने कहा कि, 'मैं आधिकारिक तौर पर गोवा को अलविदा कह रहा हूं। दो महीने हो गए। कितना शानदार अनुभव रहा। रास्ते में मुझे कई अद्भुत लोग मिले। लेकिन हां, यह वास्तव में अलविदा नहीं है। बहुत जल्द वापस आऊंगा। गोवा के लोग निश्चित रूप से आपको भारत के बारे में एक अलग दृष्टिकोण देते हैं, और मुझे इस देश और यहां के लोगों से प्यार हो गया है। मुझे लगता है कि अब मैं यहीं का हिस्सा हूं।'फ्रैन ने कहा कि वह निश्चित रूप से भारत वापस आएंगे और लोगों और जानवरों के लिए और अधिक काम करेंगे, साथ ही अन्य परियोजनाओं में अपनी भागीदारी बढ़ाएंगे। आगे वे कैप्शन में कहते हैं कि, 'गोवा ने मुझमें कुछ बदल दिया। यह सिर्फ समुद्र तट या खाना ही नहीं था। यह वहां के लोग थे। वह एहसास था। जिस तरह अजनबी परिवार बन गए। यह अलविदा नहीं है। बस जल्द ही मिलेंगे।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट को 84,000 से अधिक बार देखा जा चुका था और सैकड़ों टिप्पणियां मिली थीं, क्योंकि सोशल मीडिया यूजर्स ने गोवा को सकारात्मक रूप से चित्रित करने के लिए फ्रैन की सराहना की थी। एक यूजर ने लिखा कि, 'जल्द ही आपसे मिलने की उम्मीद है भाई। आपके रोज़ाना के गोवा व्लॉग्स की बहुत याद आएगी।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'अपना ख्याल रखना। आपने गोवा को दुनिया के सामने उसके सबसे अच्छे रूप में पेश किया है। हमारे छोटे से राज्य को इतना प्यार और पोषण देने के लिए धन्यवाद।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'भाई, आपने गोवा का बहुत अच्छा वर्णन किया है और इसे पूरी तरह से चित्रित किया है। यह मेरा गृहनगर है, और आप जैसे अच्छे लोग जो गोवा को स्वच्छ और सरल बनाए रखते हैं, उनका हमेशा स्वागत है।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'मैं बिल्कुल सहमत हूं, गोवा ने मुझे भी उसी तरह बदल दिया जैसे आपको। 1973 से ही गोवा और यहाँ के लोग मेरे दिल में बसे हुए हैं, मुझे यहाँ के लोग, यह पूरी जगह बहुत पसंद है।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जिसके प्लेटफॉर्म के बीच में खड़ी होती हैं सैकड़ों कैब-टैक्सी; सरपट दौड़ते हैं वाहन
मीट मसाला में मीट होता है या नहीं, सच्चाई सुनकर दिमाग घूम जाएगा; इस्तेमाल करने से पहले जान लें