1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रेलवे स्टेशन पर क्यों होता है पानी का ये कनेक्शन? ट्रेन धोने के लिए तो बिल्कुल भी नहीं

रेलवे स्टेशन पर क्यों होता है पानी का ये कनेक्शन? ट्रेन धोने के लिए तो बिल्कुल भी नहीं

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 19, 2026 06:10 pm IST,  Updated : Feb 19, 2026 06:10 pm IST

आपन कई सारे रेलवे स्टेशन पर देखा होगा कि ट्रैक के बीच में पानी का एक कनेक्शन होता है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये कनेक्शन ट्रेन को धोने के लिए होता है तो फिर आप बिल्कुल गलत हैं। आइए हम जवाब बताते हैं।

INTERESTING FACTS- India TV Hindi
स्टेशन पर क्यों होता है ये वाटर सिस्टम? Image Source : PEXELS

भारत में आज भी एक बड़ी आबादी ट्रेन से ही सफर करती है। कुछ लोग दरी और अपने बजट के कारण ट्रेन से सफर करते हैं तो कुछ लोगों को ट्रेन ही सफर करने के लिए सबसे अच्छा साधन लगता है। कई सारे लोगों को जहां जाना होता है, वहां ट्रेन से जाना ही सबसे अच्छा होता है तो वो ट्रेन का विकल्प चुनते हैं। लोगों के कारण अलग-अलग होते हैं मगर ट्रेन से सफर तो जरूर ही करते हैं। आप भी ट्रेन से सफर करते ही होंगे और इस दौरान आपने कई सारी चीजों को नोटिस किया होगा जिसने आपके मन में सवाल पैदा किया होगा। आज हम आपसे ऐसा ही एक सवाल पूछेंगे जो नोटिस होने लायक है और फिर आपको उसका जवाब बताएंगे।

क्या आपने कभी नोटिस किया है?

आप अगर ट्रेन से सफर करते हैं तो कई सारी चीजों को देखते भी होंगे। ट्रेन जब किसी बड़े स्टेशन पर रुकती है तो कुछ लोग उतरकर स्टेशन पर खाने-पीने की चीजें देखते हैं तो कुछ लोग अपने खिड़की वाली सीट पर बैठकर ही सब कुछ नोटिस करते हैं। आप भी अगर ऐसा करते हैं तो फिर क्या आपने नोटिस किया है कि कई स्टेशनों पर ट्रेन के दो ट्रैक के बीच में पानी का एक कनेक्शन होता है। वहां स्टेशन पर जब ट्रेन धुलती नहीं है तो फिर वो पानी का कनेक्शन वहां क्यों होता है, कभी सोचा है?

Interesting Facts
Image Source : PEXELSस्टेशन पर क्यों होता है ये वाटर सिस्टम?

आखिर क्यों होता है ये कनेक्शन?

आपको बता दें कि वो जो पानी का कनेक्शन होता है उसे Railway Quick Watering System सिस्टम कहते हैं। इसका काम ट्रेन के अंदर पानी भरना होता है। दरअसल जो ट्रेन लंबे रूट पर जाती हैं, उसमें लोग पानी का यूज भी ज्यादा करते हैं। लोग बाथरूम जाते हैं या फिर खाने के बाद हाथ धोते हैं तो ट्रेन में पहले से भरा हुआ पानी खत्म भी हो जाता है। ऐसे में सफर से पहले पानी खत्म होने पर लोगों को दिक्कत न हो, उस वजह से कई स्टेशनों पर ये Quick Watering System लगाया जाता है और जब ट्रेन वहां कुछ देर के लिए रुकती है तो उससे ट्रेन के टंकी में पानी भर जाता है। आपको बता दें कि इस सिस्टम से ट्रेन की सभी टंकियों में 5 से 8 मिनट में ही पानी भर दिया जाता है। इस वजह से ट्रेन लेट भी नहीं होती है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

प्लेटफॉर्म खाली होने पर भी आउटर पर क्यों रुकती है ट्रेन? शायद ही कोई जानता होगा जवाब

एक ही ट्रेन को क्यों मिलते हैं 2 अलग-अलग नंबर? रोज सफर करने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब

सर्दियों में ही क्यों जमता है नारियल का तेल? आज जान लीजिए इसके पीछे का कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।