1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सर्दियों में ही क्यों जमता है नारियल का तेल? आज जान लीजिए इसके पीछे का कारण

सर्दियों में ही क्यों जमता है नारियल का तेल? आज जान लीजिए इसके पीछे का कारण

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 19, 2026 05:04 pm IST,  Updated : Feb 19, 2026 05:04 pm IST

आपके घर में नारियल का तेल तो होगा ही जो अभी सर्दियों में जम भी गया होगा। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि सिर्फ सर्दियों में ही नारियल का तेल क्यों जमता है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

आपके और हमारे घर में ऐसी कई सारी चीजें होती हैं जिसको लेकर दिमाग में सवाल उठने चाहिए मगर हम बचपन से उन्हें वैसे ही देखते आए हैं तो फिर कोई सवाल नहीं उठाते हैं। फिर हम जब कभी खाली बैठे रहते हैं या फिर किसी के साथ बातचीत के दौरान ऐसे अनोखे और कमाल के सवाल दिमाग में उठते हैं और फिर इंसान सोचता है कि हां यार, बात में लॉजिक तो है, मैंने ऐसा कभी क्यों नहीं सोचा। आपके साथ ऐसा कई बार हुआ होगा और आज हम भी आपके सामने एक ऐसा ही सवाल और उसका जवाब लेकर आए हैं। आइए उसके बारे में बताते हैं।

सर्दियों में लोग लगाते हैं नारियल का तेल

आपने कई सारे लोगों से सुना होगा कि सर्दियों में नारियल का तेल लगाना चाहिए। इससे फायदा होता है। दरअसल सर्दियों में हमारी त्वचा रूखी हो जाती है और नारियल का तेल ऐसे में बहुत फायदेमंद होती है। नारियल का तेल उस रूखी त्वचा को नरम भी करता है और उससे स्किन ग्लो भी होता है। इसके अलावा नारियल का तेल स्किन पर झुर्रियों को पैदा होने से रोकने में मदद करता है। आप इन सभी चीजों के लिए ही सर्दियों में नारियल का तेल यूज भी करते होंगे लेकिन आपने नोटिस किया होगा कि सर्दियों में ही नारियल का तेल जम जाता है। दूसरे तेल सर्दियों में नहीं जमते हैं तो फिर नारियल का तेल क्यों जमता है और सिर्फ सर्दियों में ही क्यों जमता है?

प्रतीकात्मक फोटो
Image Source : PEXELSप्रतीकात्मक फोटो

सर्दियों में ही क्यों जमता है नारियल तेल?

आइए आपको अब यह बताते हैं कि सर्दियों में ही नारियल का तेल क्यों जमता है क्योंकि अब तक तो किसी ने नहीं बताया होगा। दरअसल नारियल के तेल का जो मेल्टिंग पॉइंट होता है वो लगभग 24-25°C होता है। अब अगर किसी चीज का मेल्टिंग पॉइंट उसके आस-पास के टेम्परेचर से ज्यादा होता है तो वह सॉलिड के तौर पर रहता है और अगर उसका मेल्टिंग पॉइंट उसके आस-पास के टेम्परेचर से कम है तो वह लिक्विड के तौर पर रहता है। आपको बता दें कि सर्दियों में कमरे का टेम्परेचर नारियल तेल के मेल्टिंग पॉइंट से काफी कम हो जाता है और इसी कारण नारियल तेल सर्दियों में जम जाता है और सिर्फ सर्दियों में ही जमता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

प्लेटफॉर्म खाली होने पर भी आउटर पर क्यों रुकती है ट्रेन? शायद ही कोई जानता होगा जवाब

एक ही ट्रेन को क्यों मिलते हैं 2 अलग-अलग नंबर? रोज सफर करने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।