1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Why women live longer than men? इस सवाल का जवाब जानना हो तो वायरल Video देखिए

Why women live longer than men? इस सवाल का जवाब जानना हो तो वायरल Video देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 20, 2026 09:07 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 09:07 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि आदमियों की तुलना में महिलाएं ज्यादा समय तक कैसे जीती हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@NOCONTEXTHUMANS

आदमी दो प्रकार के होते हैं। एक वो होते हैं जो जिंदगी की अहमियत को समझते हैं और खुद की जान को खतरे में नहीं डालते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके शरीर में एक अलग ही किस्म का कीड़ा होता है और वो कीड़ा उन्हें ऐसी चीजें करने के लिए उकसाता है जो जान को खतरे में डाल सकती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपसे कुछ छिपा ही नहीं होगा क्योंकि ऐसे वीडियो अकसर वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या दिखा।

शख्स ने ऐसा क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपने शरीर पर पेट्रोल डलवाता है। एक शख्स पेट्रोल डालता है और वो उसे पानी की तरह पूरे शरीर में मिलाता है। इसके बाद वो नदी में कूदने के लिए पूरी तरह से तैयार होता है और शरीर में आग लगाकर पानी में कूद जाता है। पानी में कूदते ही आग तो बुझ जाती है मगर ऐसा करने की जरूरत ही क्या थी। इतना ही नहीं, वो जिस नदी में कूदता है, उसमें लोगों को तैरने के लिए मना करने के लिए वहां एक बोर्ड भी लगा था जो पूरा नहीं मगर आधा दिखता है उस वीडियो में।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @NoContextHumans नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इसलिए महिलाएं आदमियों से ज्यादा जीती हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 27 लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसने किस लिए ऐसा किया। दूसरे यूजर ने लिखा- इसने व्यूज के लिए खुद को आग लगाया। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो असली घोस्ट राइडर बन गया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रील ने कई लोगों को पागल ही कर दिया है, वायरल Video देख आपको भी ऐसा ही लगेगा

दूल्हे ने शादी में पहन लिए ऐसे जूते कि फोटो हो गई वायरल, लोग भी ले रहे हैं मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।