1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. -20 डिग्री तापमान में कुत्ते को कंबल दिया तो पिज्जा शॉप ने नौकरी से निकाला, विरोध होने पर दी यह सफाई

-20 डिग्री तापमान में कुत्ते को कंबल दिया तो पिज्जा शॉप ने नौकरी से निकाला, विरोध होने पर दी यह सफाई

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 24, 2026 11:56 am IST,  Updated : Feb 24, 2026 01:17 pm IST

एक शख्स का कहना है कि पिज्जा शॉप ने उसे नौकरी से इस वजह से निकाल दिया क्योंकि उसने -20 तापमान होने पर एक कुत्ते को कंबल ओढ़ाया था। हालांकि इस मामले में उस आउटलेट का कुछ और कहना है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

Viral news, viral photo- India TV Hindi
कुत्ते को मदद करने के बदले में गई नौकरी Image Source : X/@DEVIUMCOIN

इस समाज में आपको दो तरह के लोग मिलेंगे। एक वो होते हैं जो जानवरों को बहुत प्यार करते हैं। जानवरों में भी कुत्तों को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं दूसरे तरह के लोग इसके विपरीत होते हैं। यह खबर उन लोगों का ध्यान ज्यादा खींचेगी जो डॉग लवर्स होते हैं। आपको बता दें कि रूस में जानवरों से प्यार करने वाले लोग एक पॉपुलर पिज़्ज़ा चेन को बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि एक आउटलेट के डिलीवरी वर्कर को एक आवारा कुत्ते को कंबल देने पर नौकरी से निकाल दिया गया। आइए सब कुछ विस्तार से बताते हैं।

आखिर क्या है यह मामला?

यह मामला रूस के एक फेमस पिज्जा चेन जिसका नाम डोडो पिज्जा है, उसके और डोडोबोन्या नाम के एक कुत्ते के कारण चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो कुत्ता पिछले डेढ़ साले से चेल्याबिंस्क में एक डोडो पिज्जा आउटले के बाह रह रहा था। वहां काम करने वाले कर्मचारी उस कुत्ते का ध्यान रखा  करते थे और दुकान बंद होने के बाद वो कुत्ता वहीं बाहर सोता था। अब वहां शहर में जब तापमान गिरता था तो कर्मचारी उसे कंबल से ढक देते थे। सभी कर्मचारियों और ग्राहकों को पता था कि डोडोबोन्या, डोडो पिज़्ज़ा का एक तरह से अनऑफिशियल मैस्कॉट बन गया था।

लेकिन यह एक नए मैनेजर के आने के बाद बदल गया। नए मैनेजर ने वहां के लोगों को यह सब करने से मना कर दिया और मैनेजर यूलिया ने सभी कर्मचारियों को अल्टीमेटम दिया कि जो कोई भी इस कुत्ते को पनाह देगा, वह खुद को इसके साथ सड़क पर पाएगा। अब हुआ यह कि मिकेल नाम के कर्मचारी ने यह बात नहीं मानी। उसने वहां के एक न्यूज आउटलेट 74RU को बताया कि वो कुत्ता रात में पिज़्ज़ेरिया में आता था और पोर्च पर सोता था, और कर्मचारी उसे कड़ाके की ठंड में कंबल से ढक देते थे। उसने आगे बताया कि उसने कुत्ते को बर्फ में पड़ा देखा और उसे कंबल से ढक दिया। इस अच्छे काम की वजह से उसकी नौकरी चली गई।

पिज्जा कंपनी ने क्या सफाई दी?

आपको बता दें कि जैसे ही यह मामला सोशल मीडिया पर फैला कि -20 डिग्री तापमान में कुत्ते को कंबल ओढ़ाने की वजह से एक शख्स को नौकरी से निकाल दिया गया है तो लोगों ने उस कंपनी का विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद डोडो पिज़्ज़ा ने इस मामले में अपनी बात कही है। कंपना का दावा है कि उसे कुत्ते की मदद करने की वजह से नहीं, बल्कि दूसरी वजहों से निकाला गया था। डोडो पिज़्ज़ा के मैनेजमेंट का कहना है कि मिकेल को उसके परफॉर्मेंस की वजह से निकाला गया था।

पिज़्ज़ा चेन ने एक ऑफिशियल बयान में कहा, 'कुत्ते वाली घटना से पहले ही हम कूरियर के साथ कंपनी का रिश्ता खत्म करने का प्लान बना रहे थे। हमें नहीं लगता कि जानवरों की भलाई के लिए ऐसा कुछ किया गया है मगर हम उन डिटेल्स पर भी पब्लिक में बात नहीं करेंगे जो किसी खास व्यक्ति पर असर डालती हैं।

हालांकि मिकेल को यही लगता है कि डोडोबोन्या की वजह से उसे निकाला गया। सबूत के तौर पर, उसने उस मैसेज के स्क्रीनशॉट दिखाए जो नई मैनेजर, यूलिया ने सभी कर्मचारियों को भेजा था। उसमें उसने लिखा था कि अगला जो भी कुत्ते को छिपाएगा, वह कुत्ते के पीछे जाएगा। मैंने तुम्हें आखिरी बार चेतावनी दी थी। अगर आप उसकी मदद करना चाहते हैं, तो उसे घर ले जाएं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये तो हद ही हो गई, नीचे गिरी साड़ी लाने के लिए बच्चे की जान को खतरे में डाला, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।