1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. उत्तराखंड: पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने बार डांसर से अपने सामने डांस करवाया, देखें VIDEO

उत्तराखंड: पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने बार डांसर से अपने सामने डांस करवाया, देखें VIDEO

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 21, 2026 08:03 pm IST,  Updated : Feb 21, 2026 08:03 pm IST

पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक बार डांसर से अपने सामने डांस करवाया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Pranav Singh Champion- India TV Hindi
पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन Image Source : REPORTER INPUT

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन बैठे हुए दिख रहे हैं और एक बार डांसर उनके सामने डांस कर रही है। इस दौरान हथियारबंद लोग भी खड़े हुए हैं और पार्टी चल रही है।

क्या है पूरा मामला?

अपनी दबंगई को लेकर चर्चा में रहने वाले पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के द्वारा एक शादी समारोह में स्टेज पर डांस कर रही बार डांसर को स्टेज से नीचे उतरवाकर अपने सामने डांस करवाने का काम किया गया है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों के हाथों में हथियार भी हैं। इस घेरे में बार डांसर डांस करती हुई नजर आ रही है। यह पहला मामला नहीं है जब उत्तराखंड में प्रणव सिंह चैंपियन से जुड़ा विवाद सामने आया हो। इससे पहले उत्तराखंड के एक विधायक उमेश कुमार से उनका विवाद चर्चा में रहा था।

प्रणव सिंह चैंपियन कौन हैं?

उत्तराखंड के प्रणव सिंह चैंपियन एक प्रमुख राजनेता हैं, जो हरिद्वार जिले के लक्सर और खानपुर विधानसभा क्षेत्रों से विधायक रह चुके हैं। वे लंढौरा रियासत के गुर्जर राज परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जो ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है। वे उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट रैंक के मंत्री भी रह चुके हैं। 

उनके नाम के साथ चैंपियन इसलिए जुड़ा क्योंकि जब वे युवा थे तो वह आर्म रेसलिंग में राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन रहे थे। साल 2022 के बाद वे विधायक नहीं हैं लेकिन बीती सालों में उनसे जुड़े कई विवाद जरूर सुर्खियों में रहे हैं जिसमें राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता, फायरिंग की घटनाएं शामिल हैं। मूल रूप से वे एक प्रभावशाली नेता हैं जो अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं।

उन्हें उत्तराखंड में एक दबंग नेता माना जाता है, जो अपने बयानों और विवादों की वजह से खूब सुर्खियां बटोरते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।