1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली मेट्रो में जब भिड़ गए दो कॉर्पोरेट कर्मचारी, जमकर चले लात-घूंसे; VIDEO वायरल

दिल्ली मेट्रो में जब भिड़ गए दो कॉर्पोरेट कर्मचारी, जमकर चले लात-घूंसे; VIDEO वायरल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 23, 2026 02:52 pm IST,  Updated : Feb 23, 2026 02:55 pm IST

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं। एक युवक ने दूसरे को दबोचकर नीचे झुका दिया, वहीं दूसरा खुद को छुड़ाने की कोशिश करता नजर आया।

दिल्ली मेट्रो में जमकर चले लात-घूंसे- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो में जमकर चले लात-घूंसे Image Source : X/@GHARKEKALESH

दिल्ली मेट्रो कई बार अपने सफर से ज्यादा यात्रियों के बीच होने वाले कलेश और हंगामों के लिए चर्चा में रहती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो यात्री जिन्हें कॉर्पोरेट कर्मचारी बताया जा रहा है,  सारी मर्यादाएं भूलकर मेट्रो कोच के अंदर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। देखते ही देखते सफर अखाड़े में तब्दील हो गया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के एक कोच में अचानक शोर-शराबा शुरू होता है। दो युवक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं। गुस्सा इस कदर हावी हुआ कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। एक युवक ने दूसरे को दबोचकर नीचे झुका दिया, वहीं दूसरा खुद को छुड़ाने की कोशिश करता नजर आया। कोच में मौजूद अन्य यात्री इस अचानक हुए हमले से सहम गए।

बीच-बचाव की कोशिशें हुईं नाकाम

वीडियो में साफ दिख रहा है कि आसपास खड़े कुछ यात्रियों ने स्थिति को बिगड़ते देख बीच-बचाव करने की कोशिश की। लोग दोनों को अलग करने और शांत कराने के लिए आगे आए, लेकिन दोनों ही युवक एक-दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं थे। 

यह वीडियो @gharkekalesh नाम के X हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो पर यूजर्स ने दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और यात्रियों के व्यवहार पर चुटकी लेते हुए कई कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।" दूसरे ने नाराजगी जताते हुए कहा, "मेट्रो में ऐसे हिंसक लोगों की एंट्री पर बैन लगना चाहिए।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह दिल्ली मेट्रो नहीं, अब 'कलेशी मेट्रो' बन चुकी है।"

ये भी पढ़ें-

देवरिया में जमीन मालिक ने दारोगा का कॉलर पकड़ा, ईंट उठाकर पुलिस को खदेड़ा; VIDEO वायरल

VIDEO: नौकरी पाने की ऐसी जिद! शादी के फेरे लेने के बाद दुल्हन सीधे इंटरव्यू देने पहुंची, जज्बे ने जीता दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।