1. Hindi News
  2. बिहार
  3. शराब के लिए पैसे मांग रहे युवक ने पिता की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, मां को किया घायल

शराब के लिए पैसे मांग रहे युवक ने पिता की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, मां को किया घायल

 Published : Sep 16, 2026 12:12 pm IST,  Updated : Sep 16, 2026 12:26 pm IST

समस्तीपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक सनकी बेटे ने नशे की लत के चक्कर में पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और मां को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

बेटे ने की पिता की हत्या- India TV Hindi
बेटे ने की पिता की हत्या Image Source : INDIA TV

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक पर अपने पिता पर कुदाल से हमला कर उनकी हत्या करने और मां को घायल करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इस घटना के बाद इलाके में लोग दहशत में है। ये घटना मोहनपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-39 में हुई।

मृतक की पहचान 55 साल के मोहम्मद इस्लाम के रूप में की गई है। वहीं घटना में घायल महिला का नाम मोमिना खातून है जो हमलावर लड़की की मां हैं। 20 साल के मोहम्मद अरमान पर हमला करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। हमले में पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, उन्हें स्थानीय लोगों और परिवार के दूसरे सदस्य की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना PMCH रेफर किया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई, जबकि घायल मां का इलाज कराया जा रहा है।

शराब के लिए पैसे मांग रहा था युवक, न देने पर पिता की कर दी हत्या

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मोहम्मद अरमान को नशे की आदत थी, जिसे पूरा करने के लिए वो मां-पिता से पैसे की डिमांड कर रहा था। माता-पिता ने उसे सिर्फ 50 रुपए दिए थे, ये युवक को नागवार गुजरा और घर में रखे कुदाल और कुल्हाड़ी से उसने एक के बाद एक हमला कर दिया। इस हमले में माता पिता दोनों गंभीर रूप में जख्मी हो गए। 

आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस और एफएसएल टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के संदर्भ में प्रभारी सदर SDPO-1 दुर्गेश दीपक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पुत्र मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसे लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। 

इनपुट: सुनील कुमार, समस्तीपुर 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।