1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी ने तो गजब ही कर दिया, लिफ्ट में जो हुआ वो देख लोट-पोट हो जाएंगे आप, देखें Video

दीदी ने तो गजब ही कर दिया, लिफ्ट में जो हुआ वो देख लोट-पोट हो जाएंगे आप, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 24, 2026 05:10 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 05:10 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो में कुछ ऐसा दिखा जिसकी उम्मीद न हमें थी और न आपको होगी। आइए फिर बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@HIMANI_M23

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जब भी जाएंगे आपको भर-भर के कंटेंट देखने को मिलेगा और उन्हें देखने के बाद आपकी बोरियत दूर हो जाती है। आप अगर रोज कुछ देर भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपको वहां लड़ाई से लेकर जुगाड़ तक, डांस से लेकर गाने तक, अतरंगी हरकत से लेकर अजीब चीजों तक, हर कुछ देखने को मिलता है और उन्हीं सब के बीच में कुछ वायरल कंटेंट भी नजर आता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की अपने कुत्ते के साथ लिफ्ट में जा रही होती है। एक फ्लोर पर लिफ्ट का दरवाजा खुलता है और सामने से एक लड़की एंट्री करती है मगर कुत्ते को देखते ही वो बहुत ज्यादा डर जाती है और पीछे हट जाती है। अब जो लड़की कुत्ते को लेकर जा रही होती है, वो बोलती है कि नहीं काटेगा और उसके भरोसे पर दूसरी लड़की लिफ्ट में आ जाती है। अब इस दौरान कुत्ते की मालकिन उसे बैठने के लिए 'Sit-Sit' बोलती है मगर वो लड़की डर के मारे खुद बैठ जाती है। इसी कारण वीडियो वायरल होता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Himani_m23 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'दीदी जी तो आदर्शवादी निकली।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बात तो ये भी मान गई। दूसरे यूजर ने लिखा- बोल रहे थे कुत्ते को बैठने के लिए, बैठ गई दीदी। तीसरे यूजर ने लिखा- दीदी जी भी लिफ्ट में बैठ गई। एक अन्य यूजर ने लिखा- आदर्शवादी दीदी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जयमाल के बाद दूल्हे ने गाया गाना मगर दुल्हन के कारण Video हुआ वायरल, लोगों ने भी दिए रिएक्शन

चुराने के मामले में लोगों ने फूल भी नहीं छोड़ा, वायरल Video देख हिल जाएगा दिमाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।