1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जयमाल के बाद दूल्हे ने गाया गाना मगर दुल्हन के कारण Video हुआ वायरल, लोगों ने भी दिए रिएक्शन

जयमाल के बाद दूल्हे ने गाया गाना मगर दुल्हन के कारण Video हुआ वायरल, लोगों ने भी दिए रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 24, 2026 03:37 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 03:37 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा गाना गा रहा है मगर वीडियो के वायरल होने का कारण दुल्हन है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/MRADULKJAIN

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। फोन की बैट्री खत्म हो सकती है, दिन खत्म हो जाता है, इंटरनेट का पैक खत्म हो जाता है लेकिन जो चीज खत्म नहीं होता है वो कंटेंट है। हर दिन अनगिनत वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और लोग उन्हें देखते भी खूब हैं। उन्हीं सब के बीच में कुछ कंटेंट वायरल भी हो जाते हैं जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में ऐसा दिखा क्या?

आप सभी ने धड़कन फिल्म देखी ही होगी और उसका मशहूर गाना 'दूल्हे का सेहरा' भी सुना ही होगा। अब वीडियो में दिखता यह है कि दूल्हा जयमाल के बाद स्टेज पर यही गाना गाता है। उसकी आवाज सुनने लायक तो है मगर वीडियो इसके कारण वायरल नहीं हुआ कि दूल्हे ने गाना गाया बल्कि वीडियो दुल्हन के हाव-भाव के कारण वायरल हुआ। दरअसल दुल्हन ने इस दौरान बिल्कुल भी रिएक्ट नहीं किया जैसे उसे गाने में बिल्कुल रुची नहीं है या फिर दूल्हे को गाते देख उसे अच्छा नहीं लग रहा है। खैर रिएक्ट न करने का कारण जो भी हो, वीडियो इसी कारण वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mradulkjain नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 97 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई की आवाज में दर्द है। दूसरे यूजर ने लिखा- दुल्हन को अजीब लग रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई भाभी इतना एटिट्यूड क्यों दिखा रही है, एक स्माइल तक नहीं की। एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- दुल्हन का दिल दीवाना नहीं लग रहा है यहां।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चुराने के मामले में लोगों ने फूल भी नहीं छोड़ा, वायरल Video देख हिल जाएगा दिमाग

बेचारी लड़की! हल्दी फंक्शन के दौरान जो हुआ वो देख आप भी कहेंगे, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।