1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेचारी लड़की! हल्दी फंक्शन के दौरान जो हुआ वो देख आप भी कहेंगे, देखें वायरल Video

बेचारी लड़की! हल्दी फंक्शन के दौरान जो हुआ वो देख आप भी कहेंगे, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 24, 2026 01:30 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 01:30 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उस वीडियो को जब आप देखेंगे तो उसमें दिखी लड़की की किस्मत के बारे में सोचेंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@TERAKYALENADENA

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां हर कोई एक्टिव मिल जाता है। आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और जिसके पास फोन है, वो सोशल मीडिया पर न हो, ऐसा नहीं हो सकता है। यहां तक कि बच्चे भी सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हैं। आप भी एक्टिव तो रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो कुछ ज्यादा ही वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक शादी के दौरान का है। हल्दी का फंक्शन चल रहा है और लोगों से एक एक्टिविटी करवाई जा रही है। सभी को कुर्सी पर बैठना है और जैसे ही कुछ सामान बोला जाए, भागकर जाना है और उसे लेकर आना है। अब वीडियो में दिखता यह है कि एक लड़की जो सभी के साथ कुछ लेने गई थी, वो वापस आते समय पैर में ड्रेस फंसने से गिर जाती है। इसके बाद उसे उठाया जाता है। अब कुछ देर बाद किसी दूसरे सामान का नाम लिया जाता है और सभी भागकर वो लेने जाते हैं। अब वो लड़की इस दौरान भी गिर जाती है। इसी कारण ये वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'अरे यार वापस गिर जा रही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 94 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ड्रेस की गलती है। दूसरे यूजर ने लिखा- इतना गिरी, इतना गिरी की पूछो मत। तीसरे यूजर ने लिखा- इसलिए मैं ऐसे गेम नहीं खेलती, मुझे मालूम है कि औरा माइनस ही होना है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

-20 डिग्री तापमान में कुत्ते को कंबल दिया तो पिज्जा शॉप ने नौकरी से निकाला, विरोध होने पर दी यह सफाई

ये तो हद ही हो गई, नीचे गिरी साड़ी लाने के लिए बच्चे की जान को खतरे में डाला, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।