1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: बेटा-बेटी ऑस्ट्रेलिया में, खुद डेढ़ साल से घर में 'कैद', न खाना मिला न कपड़े बदले; डॉक्टर का हाल देख रोना आ जाएगा

VIDEO: बेटा-बेटी ऑस्ट्रेलिया में, खुद डेढ़ साल से घर में 'कैद', न खाना मिला न कपड़े बदले; डॉक्टर का हाल देख रोना आ जाएगा

 Published : Feb 25, 2026 01:41 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 01:42 pm IST

करनाल में एक बुजुर्ग डॉक्टर पिछले डेढ़ साल अपने घर में अकेले रह रहे थे। बड़ी ही दयनीय हालत में रेस्क्यू टीम उन्हें अपने साथ ले गई। हैरानी बात यह है कि उनका बेटा और बेटी ऑस्ट्रेलिया में सेटल हैं लेकिन उन्होंने कभी भी पिता का हाल जानने की कोशिश नहीं की।

karnal doctor- India TV Hindi
घर में दयनीय हालत में मिले बुजुर्ग डॉक्टर। Image Source : REPORTER INPUT

एक डॉक्टर जिनकी उम्र है 82 साल, करनाल के मीरा घाटी के रहने वाले, पिछले कई सालों से कई संस्थाओं से जुड़े हुए और कई लोगों का इलाज कर रहे वो भी होम्योपैथी तरीके से, लोगों से बिना पैसे लिए उन्हें ठीक कर रहे, लेकिन जब उन्हें किसी की जरूरत हुई तो उनके पास कोई नहीं। हालत देखेंगे तो आपको भी रोना आ जाएगा।

ये वो कहानी है जो आपको झकझोर कर रख देगी। करनाल के होम्योपैथिक डॉक्टर हरकिशन पिछले 26 सालों से बिल्कुल अकेले रह रहे हैं। पत्नी के साथ बनी नहीं तो पत्नी चली गई, बेटा-बेटी ने भी साथ नहीं दिया, केयर नहीं की। उनका बेटा और बेटी ऑस्ट्रेलिया में सेटल हैं।

लंबे समय से नहीं बदले थे कपड़े

बुजुर्ग डॉक्टर पिछले डेढ़ साल से बेहद उपेक्षित हालत में थे। उन्होंने लंबे समय से कपड़े तक नहीं बदले थे। घर में जो कुछ मिल जाता, वही खा लेते या कभी-कभी बाहर से मंगवा लेते थे। बुजुर्ग डॉक्टर घर में नरकीय जीवन जी रहे थे। उनकी पत्नी के साथ मकान को लेकर बहस भी हुई थी, वो मीरा घाटी वाले घर को बेचने के लिए बोल रही थी और सेक्टर में रहने के लिए बोल रही थी। लेकिन डॉक्टर उस मकान को बेचना नहीं चाहते थे, जिसके बाद वो अकेले रहने लगे।

लोगों से इलाज के नहीं लेते थे पैसे

इनके घर में लाखों किताबें रखी हैं। ये घर में अकेले रहते थे। अगर कोई आ जाता था तो उसका नब्ज देखकर इलाज कर देते थे। किसी से कोई पैसे नहीं लेते थे लेकिन बस खुद से कोई दे जाता था तो उसी से उनका गुजारा चल रहा था। एक व्यक्ति था जो इनके संपर्क में था वो इनके लिए खाना, चाय ले आता था। डॉक्टर की पत्नी भी सरकारी नौकरी से रिटायर्ड है। 

नरकीय जीवन जी रहे थे बुजुर्ग डॉक्टर

बुजुर्ग डॉक्टर घर में नरकीय जीवन जी रहे थे। आसपास के लोगों को जब उनकी स्थिति का अंदाजा हुआ तो रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। आस पड़ोस के लोगों ने अपना आशियाना की टीम को संपर्क किया, जिसके बाद टीम ने रेस्क्यू किया। रेस्क्यू का एक वीडियो सामने आया है जो कि वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक संस्था के लोग बुजुर्ग डॉक्टर गंभीर हालत में उठाकर अपने साथ ले जाते नजर आ रहे हैं। बुजुर्ग की बिगड़ी हुई सेहत का साफतौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है।

वाीडियो आया सामने-

बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों के द्वारा छोड़कर जाने के बाद से ही बुजुर्ग काफी टूट गए थे। धीरे-धीरे बीमारियों ने उन्हें घेर लिया और फिर वह पूरी तरह से लाचार हो गए थे। फिलहाल बुजुर्ग डॉक्टर का घर बंद हैं और अपना आशियाना की टीम ने इन्हें घर से रेस्क्यू कर अपने आश्रम लेकर आई है। फिलहाल उनकी तबियत ठीक है लेकिन परिवार वालों ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है।  

(रिपोर्ट- अमित भटनागर)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।