1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो वायरल होना ही था, शादी-विवाह के लिए बना देखा-देखी भवन आपने देखा या नहीं?

ये तो वायरल होना ही था, शादी-विवाह के लिए बना देखा-देखी भवन आपने देखा या नहीं?

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 25, 2026 04:00 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 04:00 pm IST

एक छोटे से भवन का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसका वायरल होना फिक्स था क्योंकि ऐसा कुछ लोगों ने पहले शायद ही कभी देखा होगा। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/HEYSUNNY_7

सोशल मीडिया एक ऐसा अड्डा है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। एक बार जो सोशल मीडिया पर आया है, वो यहां से गया नहीं क्योंकि यहां कंटेंट ही ऐसे देखने को मिलते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि देश और दुनिया की तमाम अतरंगी, अनोखी और हैरान करने वाली चीजें हमें सोशल मीडिया पर ही देखने को मिलती हैं और जो सबसे हटके होता है, वो वायरल भी हो जाता है। हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी यह तो जानते ही हैं कि शादी से पहले लड़के और लड़की वाले एक दूसरे के घर जाते हैं। वहां वो लड़के को और लड़की को देखते हैं और उसके बाद उन्हें पसंद करते हैं। लेकिन वायरल वीडियो में सरकार की तरफ से बनाया गया एक भवन नजर आ रहा है जो इसी काम के लिए है। वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटा सा भवन दिख रहा है जिसका नाम ही 'देखा-देखी' भवन है। इसे शादी-विवाह से पहले लड़के और लड़की को देखने के लिए बनाया गया है और इसको बनाया बिहार सरकार ने है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर heysunny_7 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो 1 लाख 75 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब कितना विकास चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- जिय हो बिहार के लाला। तीसरे यूजर ने लिखा- बिहार में कुछ भी संभव है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बस यही देखना बाकी रह गया था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बहु के हाथ से बना मीठा खाकर ससुर ने दिया रिएक्शन, Video हो गया वायरल

दीदी ने तो गजब ही कर दिया, लिफ्ट में जो हुआ वो देख लोट-पोट हो जाएंगे आप, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।