1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Tesla की उड़ने वाली कार के Memes से भर गया सोशल मीडिया, ऐसी क्रिएटिविटी देख एलन मस्क भी करेंगे तारीफ

Tesla की उड़ने वाली कार के Memes से भर गया सोशल मीडिया, ऐसी क्रिएटिविटी देख एलन मस्क भी करेंगे तारीफ

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 18, 2026 08:10 am IST,  Updated : Oct 18, 2026 08:10 am IST

सोशल मीडिया पर टेस्ला की उड़ने वाली कार पर बने मीम्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इनको देखने के बाद यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

tesla flying car, tesla car roadster, tesla roadster memes, elon musk, viral video, meme fest- India TV Hindi
टेस्ला की कार पर बने मीम्स। Image Source : X

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने लंबे समय से प्रतीक्षित दूसरी पीढ़ी की टेस्ला रोडस्टर का नाटकीय अनावरण किया है। टेक्सास स्थित स्पेसएक्स की सुविधा में हुए कार्यक्रम में कार ने हवा में उछलकर पलटी खाई और सुरक्षित लैंडिंग की। इस प्रदर्शन के बाद इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर फीचर्स के साथ इस कार पर बने मीम्स भी लोगों का काफी एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। 

एक्स पर वायरल हुए मीम्स 

इस कार की तकनीक पर खूब चर्चा हुई है, वहीं इसके असंभव लगने वाले स्टंट्स ने मीम बनाने वालों को भी खूब मसाला दिया है। कार के अनावरण के तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर ऐसे चुटकुलों की बाढ़ आ गई जिनमें कल्पना की गई थी कि पलटने और कुछ पल के लिए हवा में उड़ने में सक्षम कार रोजमर्रा की जिंदगी में कैसे फिट हो सकती है।






 

इंस्टाग्राम पर भी वायरल हुए मीम्स



 

लाइवस्ट्रीम इवेंट में कार ने दिखाए करतब 

15 अक्टूबर 2026 को टेक्सास के मैकग्रेगर स्थित स्पेसएक्स रॉकेट टेस्टिंग साइट पर लाइवस्ट्रीम इवेंट में रोडस्टर ने करतब दिखाए। कार एक घुमावदार रैंप पर चढ़ी, उल्टी हालत में आगे बढ़ी, फिर हवा में उछली, मिड-एयर में बैरल रोल किया और पहियों पर सुरक्षित उतर गई। मस्क ने प्रदर्शन के बाद कहा, “वेल, इट वर्क्ड।” उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “टर्न्स आउट द फ्यूचर डज हैव फ्लाइंग कार्स।” 

रोडस्टर में कमाल की तकनीक का यूज 

तकनीक के पीछे स्पेसएक्स का सहयोग है। कार में कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स लगे हैं, जो कंप्रेस्ड एयर का इस्तेमाल करते हैं। ये थ्रस्टर्स रॉकेट फ्यूल नहीं जलाते, बल्कि हाई-प्रेशर गैस निकालकर थ्रस्ट पैदा करते हैं। अंडरबॉडी में सक्शन सिस्टम है, जो कार को उल्टी सतह पर चिपकने में मदद करता है। रॉकेट वैरिएंट में लगभग 10 थ्रस्टर्स और कंप्रेस्ड एयर के टैंक हैं। यह सिस्टम संक्षिप्त उड़ान और नियंत्रित लैंडिंग के लिए है, न कि लंबे समय तक उड़ने के लिए। प्रदर्शन में कार ने 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार एक सेकंड से भी कम समय में पकड़ी। मस्क का दावा है कि यह 0.81 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। टॉप स्पीड 370 किमी प्रति घंटे से अधिक बताई गई है। प्रोडक्शन 2028 में शुरू होने की योजना है।

उड़ने वाली कार के वेरिएंट 

रोडस्टर तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी- परफॉर्मेंस, थ्रस्ट और रॉकेट। रॉकेट वैरिएंट इनवाइट-ओनली है और इसमें फुल फ्लाइट सिस्टम है। भारत में भी बुकिंग शुरू हो गई है। परफॉर्मेंस और थ्रस्ट के लिए 5.01 लाख रुपये का डिपॉजिट देना होगा।इस अनोखे प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल हो गए। यूजर्स ने भारतीय संदर्भ में जोक्स बनाए—जैसे महिंद्रा थार रोडस्टर से टोल बूथ पार करना, या पब्लिक रोड्स पर रोस्टिंग। कुछ ने टॉप गन और बैक टू द फ्यूचर के रेफरेंस दिए। 

मीम्स ने यूजर्स का किया भरपूर मनोरंजन

इंटरनेट ने इस फ्यूचरिस्टिक स्टंट को मजेदार अंदाज में लिया। दावा है कि, यह असली उड़ने वाली कार नहीं, बल्कि नियंत्रित एयरबोर्न मैन्युवर है। सुरक्षा, रेगुलेशन और रोजमर्रा के इस्तेमाल को लेकर सवाल बाकी हैं। फिर भी, टेस्ला और स्पेसएक्स की तकनीक का मेल भविष्य की गाड़ियों की ओर इशारा करता है। मस्क का यह अनावरण टेस्ला रोडस्टर की सालों की देरी के बाद आया है। 2017 में पहली बार घोषणा हुई थी। अब 2028 का टारगेट तय है। चाहे यह सिर्फ शो के लिए हो या भविष्य की झलक, वीडियो ने दुनियाभर में चर्चा छेड़ दी है और मीम्स के रूप में इंटरनेट को हंसाया भी है।  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें - 

AI से चिट-चैट करना खतरनाक हो सकता है ? वायरल पोस्ट पर एलन मस्क ने जताई चिंता; देखें रिएक्शन 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।