आज के समय में हर किसी के पास फोन है और लोग सोशल मीडिया से भी जुड़े हुए हैं तो लोग जब भी बोर होते हैं तो सोशल मीडिया की गलियों में निकल ही जाते हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे। आप जब भी सोशल मीडिया पर जाते होंगे तो आपको भर-भरकर पोस्ट देखने को मिलते होंगे। कभी स्क्रिप्टेड वीडियो दिखते होंगे तो किसी पोस्ट में लोगों की अपनी राय या फिर उनका कोई अनोखा अनुभव देखने को मिलता है। इसके अलावा भी तमाम तरह की चीजें पोस्ट होती हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सास और बहू नजर आ रही हैं। अपनी सास को दिखाते हुए बहू बोलती है, 'आज हमारी पड़ोस की एक आंटी ने इनसे पूछा कि आपकी बहू जींस पहनती है, अरे आप अपनी बहू को जींस पहनाती हो। इस पर ये कहती हैं कि नहीं-नहीं, मैं नहीं पहनाती, वो खुद पहन लेती है। ये सब छोटे-मोटे काम नहीं करने पड़ते, कपड़े वो खुद पहन लेती है, मुझे नहीं पहनाने पड़ते हैं।' सास के इस अनोखे जवाब के बारे में उसकी बहू ने बताया और वीडियो अब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jyotiisworld नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये बिल्कुल सही है, साथ ही जवाब मिल जाते हैं तो पड़ोसी फिर अपनी लिमिट नहीं भूलते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं भी अपनी सासु मां को आज ही ये जवाब सिखाती हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये सही था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भैंस के बच्चे को भी करवा दिया ब्रश, छोटे बच्चे का Video सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
लो भाई एक और क्लेश का Video हो गया वायरल, लोगों ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया