1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन में हुआ कुछ ऐसा कि गुस्से में खिड़की के कांच तोड़ने लगी महिला, Video पर रेलवे ने दिया यह रिप्लाई

ट्रेन में हुआ कुछ ऐसा कि गुस्से में खिड़की के कांच तोड़ने लगी महिला, Video पर रेलवे ने दिया यह रिप्लाई

एक महिला का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उस वीडियो में महिला खिड़की का कांच तोड़ते हुए नजर आ रही है। आइए आपको वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@VAKIL_SAHAB029 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज भी इंडिया में एक बड़ी आबादी ऐसी है जो ट्रेन से सफर करना पसंद करती है। आप भी शायद उन लोगों में से एक होंगे जो कहीं आने-जाने के लिए सबसे पहले ट्रेन का विकल्प देखते होंगे। अब ट्रेन में सफर करते वक्त लोग अपने सामान का बहुत ध्यान रखते हैं। लोगों के मन में यह डर बना रहता है कि कहीं उनका सामान चोरी न हो जाए और ऐसा इसलिए है क्योंकि कभी न कभी ऐसा उनके साथ हुआ होता है या फिर उन्होंने किसी दूसरे के साथ ऐसा हुआ देखा होगा। अब सोशल मीडिया पर ऐसा एक वीडियो वायरल हो रहा है जो चोरी होने के बाद का है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

महिला क्यों तोड़ने लगी खिड़की का कांच

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि महिला सीट पर बैठी हुई है और उधर कांच के टुकड़े पड़े हुए हैं। महिला के पास एक प्लास्टिक का कुछ सामान दिखता जो शायद सीटों के बीच में दिया गया स्टैंड है। महिला उसी चीज से खिड़की के कांच को तोड़ते हुए नजर आ रही है। अब यह देख वीडियो बनाने वाले शख्स ने या फिर किसी ने उसके पूछा कि उसका पर्स कौन ले गया तो वो बोलती है कि उसे नहीं पता है। इसके बाद पूछा जाता है कि वो खिड़की का कांच क्यों तोड़ रही है तो वो बोलती है कि उसे बस उसका पर्स चाहिए। वो बार-बार यही बात बोलते हुए नजर आती है और साथ में RPF वालों को बुलाने को बोलती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Vakil_sahab029 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गाडी संख्या 20957 इंदौर से दिल्ली, दिल्ली पहुंचते ही एक महिला का पर्स हुआ चोरी। पुलिस और प्रशासन से कोई भी मदद न मिलने से आहत महिला ने AC कोच में जहां बैठी थी उसी खिड़की का कांच फोड़कर अपना गुस्सा उतारने लगी।' अब इस वीडियो को देखने के बाद रेलवे सेवा अकाउंट से इस मामले में अधिक जानकारी के लिए पोस्ट करने वाले शख्स से मदद मांगी गई है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस भाई के साथ तो गजब का प्रैंक हुआ, देखने के बाद आपको भी आएगी हंसी

ये जुगाड़ छठ से पहले क्यों नहीं दिखा? वायरल Video देखकर आप भी यही बात कहोगे