A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक चलती ट्रेन से महिला ने दूसरे ट्रेन के लोको-पायलट के कैबिन पर मारा पत्थर, Video जमकर हो रहा है वायरल

एक चलती ट्रेन से महिला ने दूसरे ट्रेन के लोको-पायलट के कैबिन पर मारा पत्थर, Video जमकर हो रहा है वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसने एक चलती ट्रेन पर पत्थर मारा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट्स की लड़ी लगा दी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

कई बार सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते समय कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो लोगों को हैरान भी करता है और उसके पीछे का कारण भी जानने की कोशिश करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी ऐसे तमाम तरह के पोस्ट आते रहते होंगे। कभी लड़ाई का तो कभी कुछ और वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो आप भी यही सवाल पूछेंगे कि इसने ऐसा क्यों किया। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

ट्रेन पर महिला ने मारा पत्थर

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला लोकल ट्रेन में सफर कर रही है और उसके हाथ में एक पत्थर है। वो दरवाजा पकड़कर किसी पर पत्थर मारने के लिए तैयार कर रही है। तभी दिखता है कि सामने से दूसरे ट्रैक पर भी एक लोकल आती है और महिला उस ट्रेन के शीशे पर पत्थर फेंक कर मारती है। वो इतने पर ही नहीं रुकती है। अब पत्थर की वजह से ट्रेन रुकती तो नहीं है और आगे चली जाती है मगर वो महिला उंगली दिखाती हुई नजर आती है जैसे उस ट्रेन के लोको-पायलट से उसकी कोई दुश्मनी है और उसने उसी पर पत्थर मारा था।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बदला ले रही है क्या ट्रेन से? दूसरे यूजर ने लिखा- मैं होता तो उसको एक लात मार देता। तीसरे यूजर ने लिखा- अटैक 100% और डैमेज 0.01 प्रतिशत। चौथे यूजर ने लिखा- दिमागी संतुलन हिल गया है लगता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरा एक ही सवाल है कि क्यों?

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Video: बेंगलुरु के थप्पड़बाज ट्रैफिक पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी पर भड़के लोग, बाइक सवार को तमाचा लगाने के बाद अब हुआ ये हाल

Video: जब धोती-कुर्ता और पगड़ी पहनकर 3 करोड़ की मर्सिडीज G-wagon लेने पहुंचा किसान, देसी स्वैग देख हर कोई कर रहा तारीफ