1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी मां होने से अच्छा है कि न हो, महिला ने बीच सड़क बेटी को किया टॉर्चर, आपको भी बच्ची पर आ जाएगी दया

ऐसी मां होने से अच्छा है कि न हो, महिला ने बीच सड़क बेटी को किया टॉर्चर, आपको भी बच्ची पर आ जाएगी दया

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको बच्ची पर दया जितनी आएगी, उतना ही गुस्सा उसकी मां पर आएगी। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

ऐसा कहा जाता है कि भगवान हर जगह नहीं रह सकता है इसलिए उसने मां को बनाया। कई लोग तो यह भी कहते हैं कि इस संसार में भगवान की सबसे सुंदर संरचना मां है और अब भगवान भी चाहे तो उससे सुंदर कुछ नहीं बना सकता है। लोग यह सब बातें हवा में नहीं कहते हैं। मां होती ही ऐसी है। एक मां अपने बच्चे के लिए अपना सब कुछ त्याग देती है और बच्चे को थोड़ी सा भी दर्द होता है तो मां नहीं सह पाती है। इसी कारण तो बच्चों के सबसे करीब उनकी मां ही होती है। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्हें देखकर लगता है कि ऐसी मां होने से अच्छा है कि न हो। आइए आपको बताते हैं कि अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें ऐसा क्या है।

महिला ने बच्ची के साथ क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो तब शुरू हुआ जब कुछ लोगों ने देखा कि एक महिला के साथ चल रही बच्ची के बैग में और बैग के ऊपर ईंट रखे हुए हैं। लोगों ने उसे टोका तो महिला ने बताया कि उसने अपनी बच्ची को कई बार बोला कि भारी बैग लेकर मत चलो। अब बच्ची नहीं मानी होगी, उसने बोला होगा कि वो उठा लेगी तो मां ने उसे सबक सिखाने के लिए उसे बीच सड़क पर ही टॉर्चर किया। उसने बैग में और बैग के ऊपर कई ईंटें रख दी जिसे देख लोगों ने टोका। लोगों क टोकने पर भी वो महिला ईंट उतारने को तैयार नहीं थी और दो बार महिला ने उस बच्ची को मारा भी। इतना ही नहीं, उसने वीडियो में यह भी बोला कि घर जाकर और मारेंगे। आप एक बार पूरा वीडियो देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और इसे बिहार के मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 50 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- टॉक्सिक पेरेंट्स कभी नहीं देख पाएंगे कि उनकी गलतियां बच्चे की मेंटल हेल्थ पर कैसे असर डाल सकती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- औरत ही औरत की दुश्मन होती है, छोटी सी लड़की पर क्या बीतेगी आगे जाकर। तीसरे यूजर ने लिखा- कलयुगी मां है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सीधे जेल भेजना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

साहिबज़ादा फरहान की तो खुद कि फिलम बन गई, Video देख आपकी नहीं रुकने वाली हंसी

बाबर आज़म को इससे बुरा ट्रोल किसी ने नहीं किया, पाकिस्तानी फैंस भी बस देखते ही रह गए