1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाबर आज़म को इससे बुरा ट्रोल किसी ने नहीं किया, पाकिस्तानी फैंस भी बस देखते ही रह गए

बाबर आज़म को इससे बुरा ट्रोल किसी ने नहीं किया, पाकिस्तानी फैंस भी बस देखते ही रह गए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 16, 2026 11:07 am IST,  Updated : Feb 16, 2026 11:24 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे इंडियन इन्फ्लुएंसर NICK ने बनाया है। उस वीडियो में वो बाबर आज़म को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। आप जब वीडियो को देखेंगे तो खुद की हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/BEYOUNICK

कल की तारीख भले ही किसी और को याद रहे या फिर न रहे मगर इंडिया और पाकिस्तान, दोनों देश की पूरी जनता को याद रहेगा और क्रिकेटर्स तो बिल्कुल भी नहीं भूलेंगे। कल भारत और पाकिस्तान के बीच में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का एक मैच खेला गया। पहले तो इंडियन टीम के बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी से पाकिस्तानी गेंदबाजों के होश उड़ाए। इसके बाद बारी आई पाकिस्तान के टीम की बल्लेबाजी करने की और पाकिस्तानी खिलाड़ी वहां भी कुछ नहीं कर पाए। अंत में भारत में एक बड़े मार्जिन के साथ पाकिस्तान को हरा दिया। उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का खूब मजाक बन रहा है। इसी बीच एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?

जो लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, वो जानते होंगे कि कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बाबर आज़म अजीब तरीके से एक्सरसाइज करते दिखे और वो वीडियो खूब वायरल हुआ। वीडियो को देखने के बाद लोगों का एक ही सवाल था कि ये कौन सा तरीका है। अब कल जब मैच में पाकिस्तान हारा तो इंडियन इन्फ्लुएंसर NICK ने उसी तरीके का नकल किया और वो भी पाकिस्तानी फैंस के सामने ही किया। पाकिस्तान के फैंस भी बस देखते ही रह गए और वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा वो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है और दूसरे अकाउंट से भी वीडियो को खूब पोस्ट किया जा रहा है। बाबर आज़म की ट्रोलिंग देख लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- गजब बेइज्जती किए हो भाई, दिल जीत लिए। दूसरे यूजर ने लिखा- पाकिस्तानी फैंस के सामने पूरा स्वैग। तीसरे यूजर ने लिखा- ना करें जनाब ना करें। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

यहां देखें बाबर आज़म का असली वीडियो

ये भी पढ़ें-

T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान की करारी हार के बाद दिल्ली पुलिस ने लिए मजे, कहा- "यूं ही मुंह की खाओगे"

IND Vs PAK: 'लगता है Operation Sindoor पूरा हुआ', पाकिस्तान की कुटाई पर आई मीम्स की बाढ़!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।