1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान की करारी हार के बाद दिल्ली पुलिस ने लिए मजे, कहा- "यूं ही मुंह की खाओगे"

T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान की करारी हार के बाद दिल्ली पुलिस ने लिए मजे, कहा- "यूं ही मुंह की खाओगे"

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 15, 2026 11:57 pm IST,  Updated : Feb 16, 2026 12:06 am IST

T20 World Cup 2026 में भारत के हाथों पिटने के बाद पाकिस्तान का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बन रहा है। दिल्ली पुलिस ने भी पाकिस्तान को लेकर जमकर मजे लिए हैं।

Delhi Police- India TV Hindi
पाकिस्तान की करारी हार के बाद दिल्ली पुलिस ने लिए मजे Image Source : DELHI POLICE/X

नई दिल्ली: T20 World Cup 2026 में भारत के द्वारा पाकिस्तान को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को लेकर तमाम तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं और लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने भी पाकिस्तान के जमकर मजे लिए हैं।

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "गलत जगह U-turn लोगे तो यूं हीं मुंह की खाओगे।"

भारत-पाक मैच में क्या हुआ?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैच खेला गया। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान की टीम बैटिंग के लिए उतरी लेकिन वह 18 ओवर में 114 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया।

इस मैच में जब भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट हो गए लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन ने मैच को संभाला और दोनों के बीच 87 रन की साझेदारी हुई। ईशान किशन ने जबरदस्त खेल खेला और 40 गेंदों में 77 रन बनाए। ईशान की इस पारी के बदौलत ही टीम इंडिया 175 रन पर पहुंच पाई। ईशान के बाद सूर्यकुमार यादव ने 32 रन, तिलक वर्मा ने 25 और शिवम दुबे ने 27 रन बनाए। इस मैच में पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

वहीं पाकिस्तान की बल्लेबाजी कमजोर रही और उनका कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं लगा पाया। साहिबजादा फरहान जीरो रन बना पाए। सैम अयूब ने 6, सलमान आगा ने 4 और बाबर आजम ने 5 रन बनाए। 13 के स्कोर पर पाकिस्तान की टीम 3 विकेट गिर गए।

पांचवें विकेट के लिए उस्मान खान और शादाब खान ने 39 रन की साझेदारी की। उस्मान ने 44 रन बनाए और शादाब खान ने 14 रन बनाए। इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। इस मैच में भारत की जीत के बाद देशभर में खूब जश्न मनाया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।