A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देश में ऐसे हिम्मती सिर्फ 0.000001% ही हैं! मंदिर के बाहर लड़के ने बनाई Reel, अब हो रहा ट्रोल

देश में ऐसे हिम्मती सिर्फ 0.000001% ही हैं! मंदिर के बाहर लड़के ने बनाई Reel, अब हो रहा ट्रोल

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और वीडियो को देखने के बाद लोग उस लड़के को ट्रोल कर रहे हैं जो वीडियो में है। आए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और फिर लोगों की प्रतिक्रिया भी बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@ASKSHIVANISAHU वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर ऐसा एक दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ देर के लिए एक्टिव नहीं होते होंगे। आज के समय में सोशल मीडिया के यूज की लत लोगों को तो ऐसे लग गई है कि कई सारे लोग सुबह उठते ही सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं। आपको भले ऐसी लत नहीं लगी होगी मगर सोशल मीडिया पर एक्टिव तो आप भी रहते होंगे। वहां आप भी तरह-तरह के खूब सारे वीडियो देखते होंगे और उन्हीं के बीच में आपको वायरल कंटेंट भी दिखता होगा। अभी भी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे मंदिर के बाहर बनाया गया है। वीडियो में दिखता है कि एक लड़का अपने हाथ में पूजा की थाली लिए हुए है और वो मंदिर के बाहर ही भजन पर झूमते हुए वीडियो बनवा रहा है। उसको जैसा भी डांस आ रहा है, वो कर रहा है लेकिन उसके चेहरे पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिख रहा है। वहीं दो लोग मंदिर के बाहर वीडियो के शुरू से लेकर अंत तक खड़े दिखते हैं जो शायद उस लड़के के घर वाले हो सकते हैं। अब वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग उसे ट्रोल करने लगे मगर पहले आप एक बार वीडियो देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @askshivanisahu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'ये सब बहुत हिम्मत का काम है। देश में ऐसे हिम्मती सिर्फ 0.000001% ही हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- देश में फ्री का इंटरनेट बंद होना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- रीलबाजी है, कुछ पाने का जुनून है, करेगा ही। तीसरे यूजर ने लिखा- कर ये रहा है, शर्म मुझे आ रही है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पति-पत्नी का ये Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी, लोगों ने जमकर किया रिएक्ट

ईद के लिए शख्स ने सिलवाया कुर्ता मगर Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी