A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये है संगीत की शक्ति! युवक पहाड़ों के बीच बैठकर बजा रहा था रुबाब, धुन सुनकर भेड़-बकरियां जमा हो गईं, VIDEO वायरल

ये है संगीत की शक्ति! युवक पहाड़ों के बीच बैठकर बजा रहा था रुबाब, धुन सुनकर भेड़-बकरियां जमा हो गईं, VIDEO वायरल

एक युवक पहाड़ों के बीच बैठकर रुबाब बजा रहा था। इसी दौरान धुन सुनकर मौके पर भेड़-बकरियां जमा हो गईं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Rubab- India TV Hindi
Image Source : VIRAL VIDEO SCREENGRAB पहाड़ों के बीच बैठकर रुबाब बजा रहा था युवक

कहते हैं कि संगीत एक ऐसी कला है, जो इंसान तो क्या जानवर को भी अपना मुरीद बना सकती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये नजारा साफ दिखाई पड़ता है। दरअसल एक संगीतकार पहाड़ों के बीच बैठकर रुबाब बजा रहा होता है, अचानक धुन सुनकर भेड़-बकरियां जमा हो जाती हैं। ऐसा लगता है कि जैसे भेड़-बकरियां बहुत ध्यान से धुन को सुन रही हों। 

वीडियो हो रहा वायरल

इस मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे पाकिस्तानी संगीतकार सागर हयात ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सागर ने ये वीडियो पोस्ट कर लिखा, "इस संगीत रचना को रिकॉर्ड करते समय, मैं एक शांत प्राकृतिक दृश्य और पास में चर रही भेड़ों के एक छोटे झुंड से घिरा हुआ था। जैसे ही मैंने रुबाब बजाना शुरू किया, एक बेहद सुखद घटना घटी - भेड़ें धीरे-धीरे मेरे चारों ओर इकट्ठा हो गईं और चुपचाप खड़ी हो गईं, मानो वे धुन सुन रही हों।"

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह एक खूबसूरत और अप्रत्याशित क्षण था जिसने मुझे संगीत की सच्ची शक्ति का एहसास कराया। शब्दों के बिना भी, रुबाब की मधुर ध्वनि ने भाषा से परे एक संबंध स्थापित कर दिया। सचमुच संगीत एक सार्वभौमिक भाषा है, जो न केवल मनुष्यों के हृदयों को, बल्कि प्रकृति को भी छू सकती है। कल हो ना हो।"

वाकई वायरल वीडियो में ये देखा जा सकता है कि जैसे ही सागर रुबाब पर धुन बजाना शुरू कर सकते हैं, वैसे ही आसपास खड़ीं भेड़-बकरियां उनके नजदीक आ जाती हैं। सागर धुन बजाते रहते हैं और भेड़-बकरियां मौके पर चहल-कदमी करती दिखाई देती हैं। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

  1. रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर 'समुद्र तल से ऊंचाई' क्यों लिखी जाती है, बड़ी खास है वजह; नोट कर लें नहीं तो पछताएंगे
  2. ट्रेन में इलेक्ट्रिक केतली यूज करने पर कितने साल की सजा होगी, जानिए रेलवे का नियम