1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गली में तेज रफ्तार में बाइक चलाने के कारण हुआ हादसा, रूह कंपाने वाला Video वायरल

गली में तेज रफ्तार में बाइक चलाने के कारण हुआ हादसा, रूह कंपाने वाला Video वायरल

एक हादसे का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखते ही आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या हादसा नजर आया।

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा- India TV Hindi
Image Source : X/@RAGHU_BISH9E तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

कई बार ऐसा होता है कि सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते-करते कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जो लोगों को पूरी तरह से हैरान कर देते हैं क्योंकि ऐसे वीडियो में भयंकर हादसे देखने को मिलते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे जिसमें भयंकर हादसा होते हुए दिखा होगा। कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं जिन्हें इंसान देख नहीं पाता है तो वहीं कुछ वीडियो देखकर लोगों को बाइक या फिर कार चालक पर गुस्सा आ जाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें आपको हादसा होते हुए देखने को मिलेगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

आपने कई लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि गलियों में बाइक, कार या फिर किसी भी वाहन को काफी तेज नहीं चलाना चाहिए। लोग ऐसा क्यों कहते हैं, यह आपको वीडियो से पता चल जाएगा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक बच्चा अपनी मां के साथ गली से गुजर रहा है। उसकी मां सामान उठाए आगे-आगे चल रही है और वहीं बच्चा मस्ती से चलते हुए पीछे-पीछे आ रहा है। वो जैसे ही सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ यानी अपनी मां के पास जाने के लिए निकलता है, तभी एक तेज रफ्तार बाइक वहां से गुजरती है और बच्चे से टकराने के कारण वो काफी दूर जाकर गिरता है। इसके बाद वो बाइक काफी दूर जाकर रुकती है। बाइक चलाने वाला शख्स वहां आता है और बच्चे को साथ में ले जाता है मगर आगे क्या हुआ, यह कुछ नहीं पता चल पाया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @raghu_bish9e नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आखिर कब सुधरेंगे ये छपरी लोग, विशेषकर बाइक वाले? अब जरा सोचिए इस छोटी सी गली में कितनी तेज रफ्तार से बाइक वाले आए और नन्हे बच्चे को उड़ा कर चले गए। रूह कंपाने वाला हादसा। गलियों में छोटे बच्चों का विशेष तौर पर ध्यान रखें, उन्हें अकेला नहीं छोड़ें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसे छपरी हर जगह मिलेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- इनको सुधारना पड़ेगा, समाज को। तीसरे यूजर ने लिखा- तो भी संवेदना तो दिखाई, इलाज के लिए ले तो गया, यह बड़ी बात है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस भाई ने बोतल का क्या गजब जुगाड़ निकाला है, Video हो रहा है वायरल

एक आदमी को लात मारती नजर आई महिला नर्स, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ Video