1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Accident Video: 15 साल की बच्ची ने दीवार में घुसा दी कार, हादसे का लाइव वीडियो देख कांप जाएंगे

Accident Video: 15 साल की बच्ची ने दीवार में घुसा दी कार, हादसे का लाइव वीडियो देख कांप जाएंगे

Accident Video: सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि, 15 साल की बच्ची ने दीवार में कार घुसा दी जिसके बाद बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

accident video, accident video viral, 15 year old girl driving video,- India TV Hindi
Image Source : X/@AMBAR_SIFF_MRA बच्ची ने दीवार में घुसा दी कार।

Accident Video: सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि, 15 साल की बच्ची ने दीवार में कार घुसा दी जिसके बाद बड़ा हादसा होते-होते बच गया। आपने सोशल मीडिया पर हादसे के कई लाइव वीडियो देखे होंगे जिनको देखने के बाद अक्सर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 15 साल की लड़की ने कथित तौर पर अपनी कार से नियंत्रण खो दिया और फिर उसके बाद कार दीवार से टकरा गई। यह दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक पार्किंग एरिया दिखाई दे रहा है जहां एक व्यक्ति कार के पास खड़ा था। फिर गाड़ी अचानक दीवार से टकरा गई और टुकड़े-टुकड़े हो गई और देखते ही देखते लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

एक्स पर वायरल हुआ वीडियो 

इस वी​डियो को एक्स पर @Ambar_SIFF_MRA नामक हैंडल से शेयर किया गया है। कैप्शन दिया गया— 'XUV700 चला रही एक 15 साल की लड़की दीवार से टकरा गई। उसके पिता बाल-बाल बच गए।' धिकारियों ने अभी तक मामले की पुष्टि नहीं की है। वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने लड़की और उसके पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, तो कुछ ने मज़ाक भी उड़ाया। एक एक्स यूजर ने कमेंट किया,'वह कार के सामने वाले आदमी को बचाना चाहती थी। उसने अपनी कार को नुकसान पहुंचाकर और अपनी जान जोखिम में डालकर एक जान बचाई।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, '15 वर्षीय... यह महत्वपूर्ण है, जेंडर नहीं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, '15 साल की बच्ची - ध्यान का विषय, लड़का हो या लड़की, इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता!! मुख्य मुद्दा यह है। क्या कार के माता-पिता/मालिक को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सज़ा मिलेगी या लड़की निबंध लिखकर बच जाएगी?' एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'जो कुछ सेकंड के लिए रोमांचक लगता है, वह किसी और को ज़िंदगी भर का दर्द दे सकता है। किसी अप्रशिक्षित किशोर को गाड़ी चलाने देना खतरनाक है क्योंकि उनमें अनुभव, निर्णय और नियंत्रण की कमी होती है। वे आसानी से घबरा सकते हैं या गलतियां कर सकते हैं, जिससे उनकी और दूसरों की जान जोखिम में पड़ सकती है। सभी की सुरक्षा के लिए केवल प्रशिक्षित और लाइसेंस प्राप्त ड्राइवरों को ही वाहन चलाना चाहिए।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि, 'अच्छी तरह से पार्क किया गया!' एक अन्य ने साझा किया, 'कुछ भी गलत नहीं!!! बस सीखने की प्रक्रिया है।'

जुर्माने का है प्रावधान 

गौरतलब है कि, जो माता-पिता या अभिभावक नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति देते हैं, उन्हें अधिक कठोर दंड का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें 25,000 रुपये तक का जुर्माना, तीन साल तक की कैद और वाहन का पंजीकरण अस्थायी रूप से रद्द करना शामिल है। 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
Diwali Memes 2025: सफाई करके बोर हो गए हैं तो देखें ये Trending Memes, ठहाकों का डोज डबल हो जाएगा

Video: टिकट खरीदा, मेट्रो पर चढ़ा और फिर उसके बाद शख्स ने जो किया, ओछी हरकत देख आग बबूला हो जाएंगे आप