सोशल मीडिया की दुनिया वाकई बहुत ही अलग है क्योंकि हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होती है। आपने भी सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो और फोटो या फिर स्क्रीनशॉट देखे ही होंगे जिन्हें देखने के बाद आपसे अपनी हंसी नहीं रोकी गई होगी। सोशल मीडिया पर अधिकतर वैसे स्क्रीनशॉट वायरल होते हैं जिसमें दो लोगों के बीच की बातचीत नजर आती है और उन्हें पढ़कर कोई तीसरा यानी इंटरनेट की जनता हंसती है। अभी भी कुछ ऐसा ही वायरल होता हुआ नजर आया जिसे देखने के बाद कमेंट सेक्शन में उसका असर देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं कि क्या वायरल हो रहा है।
वायरल हुए स्क्रीनशॉट में क्या है?
अभी जो SS वायरल हो रहा है वो इंस्टाग्राम का है। उसमें नजर आता है कि किसी लड़की की रील देखने के बाद शख्स ने कमेंट सेक्शन में उसकी आईडी के बारे में पूछ लिया। उसने कमेंट में 'Her id' लिखा और उसी कमेंट के नीचे एक लड़की का कमेंट आता है जिसमें वो लिखती है, 'मैं दूं आईडी?' लड़की का वो कमेंट देख नीचे वो लड़का फिर से कमेंट करता है और लिखता है, 'बाबू मजाक कर रहा था कसम से।' अब इन सभी कमेंट को उसी लड़के ने पोस्ट किया है जिसने आईडी पूछी थी तो ऐसा हो सकता है कि यह सब मजाकिया अंदाज में किया गया हो जो अब वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल हो रहा पोस्ट
आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे इंस्टाग्राम पर aahilrana_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मजाक ही तो किया था बस।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 74 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमेंट सेक्शन में आकर 'Her id?' लिख रहे हैं और उस कमेंट के रिप्लाई में दूसरे लोग उन्हीं मैसेज को लिखकर मजे ले रहे हैं। ऐसा एक दो लोगों ने नहीं बल्कि कई लोगों ने किया है और सब मजे ले रहे हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
टशन दिखाते हुए हापुड़ के लड़के ने बनाई रील, वायरल होते ही पुलिस ने सिखाया अच्छा सबक
मुंबई की लोकल ट्रेन में दो महिलाओं के बीच हुई भयंकर लड़ाई, एक के सिर से निकला खून, Video हुआ वायरल