1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. टशन दिखाते हुए हापुड़ के लड़के ने बनाई रील, वायरल होते ही पुलिस ने सिखाया अच्छा सबक

टशन दिखाते हुए हापुड़ के लड़के ने बनाई रील, वायरल होते ही पुलिस ने सिखाया अच्छा सबक

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 20, 2025 04:33 pm IST,  Updated : Jun 20, 2025 05:46 pm IST

एक लड़के ने बदमाशी वाले गाने पर कार के साथ स्टंट करते हुए रील बनाई मगर अब वही रील उसे भारी पड़ गई। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने उस पर कार्रवाई कर दी है।

Screen Grab- India TV Hindi
स्टंट करते हुए शख्स को रील बनाना पड़ गया भारी Image Source : INSTAGRAM

आजकल अधिकतर लड़कों को इंस्टाग्राम पर बदमाश बनने का शौक चढ़ा हुआ है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि कई सारे लोग बदमाशी वाले गाने लगाकर रील बनाते हैं। खैर यहां तक तो ठीक है। अब गाना है तो लोग लगा सकते हैं लेकिन कई सारे लोग बदमाशी वाले गाने के साथ खतरनाक स्टंट करते हुए रील बनाते हैं और फिर उसे अपने अकाउंट पर पोस्ट कर देते हैं। ऐसा ही अरबाज अली खान नाम के एक शख्स ने किया जिसका वीडियो वायरल हो गया और पुलिस ने अच्छा सबक सिखाया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और पुलिस ने क्या कार्रवाई की है।

शख्स ने स्टंट करते हुए बनाया वीडियो

जिस वीडियो को देखने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है उसमें नजर आता है कि शख्स ने हरियाणवी गाना 'बदमाशी तेरी टॉप गैर में' पर रील बनाई है। वो चलती कार का दरवाजा खोलकर वहां खड़ा है। इसके बाद अचानक वो उछलकर कार की छत पर बैठ जाता है और हवाबाजी करता हुआ नजर आता है। इस सभी चीजों के दौरान गाड़ी चलती रही और वो बदमाशी दिखाता रहा। इसके बाद उसने वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया जो पुलिस ने भी देखा और कार्रवाई कर दी।

यहां देखें शख्स की रील

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

जिस शख्स ने रील बनाई वो जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है और जिस गाड़ी से यह युवक रील बना रहा था वो सिंभावली थाना क्षेत्र के सेना गांव के मतीन नाम के शख्स का था। गाड़ी पर एक राजनीतिक पार्टी का बैनर और झंडा भी नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद हापुड़ यातायात प्रभारी छविराम ने इसपर कार्रवाई की। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 133 के तहत 7 हजार रूपये का चालान काटा गया। पुलिस के एक्शन के बाद उस शख्स ने अपने अकाउंट को लॉक कर दिया है। पुलिस ने रील बनाने की सनक में युवाओं से जान जोखिम में डालकर ऐसे स्टंट नहीं करने की अपील की है।

Screen Grab
Image Source : INDIA TVपुलिस के चालान काटते ही शख्स ने अकाउंट लॉक किया

(रिपोर्ट- निशांक शर्मा)

ये भी पढ़ें-

मुंबई की लोकल ट्रेन में दो महिलाओं के बीच हुई भयंकर लड़ाई, एक के सिर से निकला खून, Video हुआ वायरल

दिल्ली मेट्रो के लेडीज कोच में घुसा सांप, अफवाह से मची ऐसी चिल्लम-चिल्ली कि सीट छोड़ हैंडल पकड़ लटकने लगीं महिलाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।