दिल्ली मेट्रो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वायरल वीडियो के लिए सुर्खियों में रहती है। कभी झगड़े, कभी डांस, तो कभी कपल्स के रोमांस के वीडियो आए दिन दिल्ली मेट्रो से सामने आते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने यात्रियों और नेटिजन्स को हैरत में डाल दिया। इस वीडियो में बताया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो के लेडीज कोच में सांप की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद महिलाएं चीखते-चिल्लाते और सीटों पर चढ़ते हुए नजर आईं।
सांप का सुनते ही कोच में मचा हड़कंप
वायरल वीडियो में दिल्ली मेट्रो के लेडीज कोच के अंदर अचानक हड़कंप मच जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि कई महिलाएं डर के मारे चीख रही हैं, कुछ सीटों पर चढ़ रही हैं, तो कुछ कोच के एक तरफ भाग रही हैं। कुछ महिलाएं फर्श की ओर इशारा कर रही हैं, मानो वहीं पर सांप बैठा हो। हालांकि, वीडियो में सांप कहीं दिखाई नहीं देता, लेकिन यात्रियों की प्रतिक्रिया से साफ है कि उन्हें सांप होने का डर था। कुछ यूजर्स के अनुसार, यह अफवाह थी कि कोच में सांप घुस आया है, और कुछ का दावा है कि यह एक छिपकली थी, जिसे गलती से सांप समझ लिया गया।
कुछ लोगों ने बताया अफवाह
वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। हमने ये वीडियो इंस्टाग्राम से @delhi.metrolife नाम के अकाउंट से लिया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के वायरल होते ही इस पर लोगों की कमेंट्स भी आने शुरू हो गए। जहां यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की टिप्पणियां कीं। कुछ ने इसे मजेदार बताते हुए हंसी-मजाक किए, तो कुछ ने सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा और अफवाहों के खतरे पर चिंता जताई। एक यूजर ने लिखा, "दिल्ली मेट्रो अब जंगल सफारी बन गई है।" दूसरे ने कहा, "यह मेरा बॉस होगा, अगर मर गया तो सैलरी कौन देगा?" हालांकि घटना की सटीक लोकेशन की पुष्टि नहीं हुई। एक यूजर, जो दावा करता है कि वह घटना के समय मौजूद था, ने लिखा, "यह सिर्फ एक छिपकली थी, जिसे किसी ने सांप समझ लिया और अफवाह फैल गई।" वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा, "भीड़भाड़ वाले कोच में ऐसी अफवाहें खतरनाक हो सकती हैं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
शादी पर दुल्हन का रवैया देख लोगों को दूल्हे पर आया तरस, बोले- लगता है अगला नंबर इसी का ह