1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मगरमच्छ के मुंह में मौत से जूझ रहा था हिरण, तभी सीन में हुई Hippos की एन्ट्री फिर जो हुआ इस Video में देखें

मगरमच्छ के मुंह में मौत से जूझ रहा था हिरण, तभी सीन में हुई Hippos की एन्ट्री फिर जो हुआ इस Video में देखें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 20, 2025 09:24 am IST,  Updated : Jun 20, 2025 09:24 am IST

हिप्पोपोटामस, को आमतौर पर दरियाई घोड़ा कहा जाता है। जो अपनी ताकत और आक्रामक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ये विशालकाय जीव नदी और तालाबों में रहते हैं और अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए बेहद संवेदनशील होते हैं। मगरमच्छ जैसे खतरनाक शिकारी भी अक्सर हिप्पो से डरते हैं।

नदी की ये खतरनाक जंग कैमरे में हुई कैद- India TV Hindi
नदी की ये खतरनाक जंग कैमरे में हुई कैद Image Source : SOCIAL MEDIA

प्रकृति में हर दिन जीवन और मृत्यु का खेल चलता रहता है। आए दिन इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जो प्रकृति के रोमांचक नजारों को दिखाने का काम करते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक हिरण मगरमच्छ के जबड़े में फंसा हुआ नजर आ रहा है। इस वक्त हिरण अपनी जान बचाने के लिए जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। तभी इस पूरे वाकये में हिप्पोपोटामस (हिप्पो) के एक झुंड की एन्ट्री होती है, जिसके बाद यह खेल पूरी तरह बदल जाता है।

मगरमच्छ से हिरण को दरियाई घोड़े ने बचाया

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हिरण को नदी के किनारे एक मगरमच्छ ने अपने जबड़े में दबोच रखा है। हिरण अपनी जान बचाने के लिए छटपटाता दिख रहा है। मगरमच्छ के जबड़े से हिरण का निकलना लगभग असंभव सा लग रहा था। तभी, नदी में मौजूद एक हिप्पो का एक झुंड घटनास्थल की ओर बढ़ा चला आता है। जिनमें से एक हिप्पो तेजी से मगरमच्छ और हिरण की ओर बढ़ता है और अपने विशाल शरीर और ताकत का इस्तेमाल कर मगरमच्छ को डराकर भगा देता है। हिरण इस मौके का फायदा उठाकर मगरमच्छ के जबड़े से खुद को छुड़ाकर वहां से निकल लेता है, जिसे देख मगरमच्छ हाथ मलते रह जाते हैं और हिरण उनके चंगुल से बचकर निकल जाता है।

प्रकृति की खूबसूरती और जानवरों के बीच एकजुटता

वायरल हो रहा यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 70 लाख लोगों ने देखा और 49 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, इस वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां लोगों ने हिप्पो की इस बहादुरी की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "यह वीडियो प्रकृति की खूबसूरती और जानवरों के बीच की एकजुटता को दिखाता है।" दूसरे ने लिखा, "मगरमच्छ से उसका शिकार छुड़ा लेना सबके बस की बात नहीं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बेशर्मी की सारी हदें पार! बॉयफ्रेंड से लिपटकर बाइक की टंकी पर बैठी लड़की, Video हुआ वायरल तो कटा 53500 का चालान

लाल परी बन ये आंटियां मचा रहीं धूम, गली में फुल स्वैग के साथ डांस कर रील बनाते आईं नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।