1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यह चला कलयुगी पुष्पक विमान जिसे देख आपको आ जाएगी हंसी, आप भी देखें Video

यह चला कलयुगी पुष्पक विमान जिसे देख आपको आ जाएगी हंसी, आप भी देखें Video

राम लीला के दौरान का एक दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी को शायद ही रोक पाएंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@WRITER_MANISH_25 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होती है। हर दिन कोई न कोई ऐसा एक दो वीडियो पोस्ट कर देता है और जब वो वायरल होता है तो हर किसी की फीड पर नजर भी आने लगता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी हंसी-मजाक का वीडियो, कभी लड़ाई तो कभी रील के लिए स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल होता है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो राम लीला का है। वीडियो में नजर आता है कि सीता माता के हरण का दृश्य चल रहा है। अब रावण ने तो जब सीता माता का हरण किया था तो वो उन्हें पुष्पक विमान में लेकर गया था। मगर इस राम लीला में शायद बजट कम था इसलिए नजर आता है कि रावण मां सीता को एक ठेले पर लेकर जा रहा है। अब किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर writer_manish_25 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वहीं वीडियो में लिखा है, 'यह चला कलयुगी पुष्पक विमान।' अब यह वीडियो कब और कितना पुराना है, इसकी जानकारी तो नहीं है मगर वायरल जरूर हो रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़कों का जीवन कठिन है मित्र! लड़के के साथ जो हुआ उसे देख आप भी कहेंगे यही बात, देखें Video

बारिश हो या तूफान दावत नहीं रुकनी चाहिए, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल