1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बारिश हो या तूफान दावत नहीं रुकनी चाहिए, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बारिश हो या तूफान दावत नहीं रुकनी चाहिए, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 22, 2025 10:00 am IST,  Updated : Jul 22, 2025 10:00 am IST

किसी फंक्शन का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे क्योंकि ऐसा कुछ आपने पहले शायद ही देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : INSTAGRAM/LATENTINDIAN

सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसा वीडियो वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है जिसे इंसान लगातार 4-5 बार देख लेता है और साथ में अपने कुछ दोस्तों को शेयर भी करता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वैसा कुछ लोगों ने पहले नहीं देखा होता है। आप भी तो सोशल मीडिया पर होंगे ही और आप अगर हर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर जानते होंगे कि हर दिन तरह-तरह के वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला भी कमाल का है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी फंक्शन का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि वहां पर मेहमानों को खाना खिलाया जा रहा है मगर कोई भी कुर्सी पर बैठकर नहीं खा रहा है। सभी वहां टेबल के नीचे पलती मारकर बैठे हुए हैं और वहीं पर खाना खा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वहां पर आंधी-तूफान आया हुआ है और इसी कारण वो सभी टेबल के नीचे बैठकर आराम से खा रहे हैं ताकि वो धूल और तेज हवा से बच सके। वीडियो में नजर आ रहा है कि वहां पर हवा के कारण पर्द सब हिल रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर latentindian नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिहारी है न। दूसरे यूजर ने लिखा- जलवा है अपना भाई। एक यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वायरल जरूर हो रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़कों का जीवन कठिन है मित्र! लड़के के साथ जो हुआ उसे देख आप भी कहेंगे यही बात, देखें Video

दुकान वाले से डिस्काउंट मांग रहा था कस्टमर, उसके बाद जो हुआ आपने पहले नहीं देखा होगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।