1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Brown Rang गाने को AI की मदद से बनाया 90's और 70's का गाना, हो रहा है खूब वायरल

Brown Rang गाने को AI की मदद से बनाया 90's और 70's का गाना, हो रहा है खूब वायरल

आप सभी ने Brown Rang गाने को तो जरूर ही सुना होगा और कई सारे लोग तो आज भी उस गाने को सुनते हैं मगर क्या आपने इस गाने का वो वर्जन सुना है जिसमें AI की मदद से 90's और 70's का गाना बना दिया गया है।

Viral photo- India TV Hindi
Image Source : IG/DJMRASINGH सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

अब AI का जमाना आ चुका है और कुछ AI प्लेटफॉर्म्स तो काफी फेमस भी हो चुके हैं जिसका खूब इस्तेमाल भी हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर अलग-अलग समय पर अलग-अलग ट्रेंड भी चलते रहते हैं जिसमें लोग AI की मदद से मजेदार फोटो और वीडियो बनाते हैं। इसके अलावा कई बार लोग AI की मदद से आज के समय के गाने को 90's और 70's  के गाने में बदल देते हैं और वो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं क्योंकि ये यूनिक होते हैं। अभी हनी सिंह के एक गाने का AI वर्जन काफी वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

हनी सिंह के गाने का AI वर्जन वायरल

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'ब्राउन रंग' है। इस गाने को आप सभी ने कभी न कभी सुना ही होगा और 2000 या फिर उसके बाद पैदा हुए लोगों ने पक्का ही इस गाने को सुना होगा जिसमें से कई सारे हनी सिंह के कट्टर फैन भी होंगे। इस गाने का क्रेज आज भी वैसा ही है जैसा तब था जब यह गाना आया था। अब किसी ने इस गाने को AI की मदद से 90's का बना दिया। इसमें धुन को बदल दिया गया है। AI वर्जन में गाने के बोल तो वही हैं मगर उसे गाने का तरीका बिल्कुल अलग हो गया है। एक बार आप भी जरा सुनिए।

यहां सुनें वो AI वर्जन

आपने अभी जो वर्जन सुना उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Prof_Cheems नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, '90's के समय में हनी सिंह।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसे खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे AI से नफरत है, पूरा गाना खराब कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या गाना है यार। तीसरे यूजर ने लिखा- वाइब है भाई। वहीं एक यूजर ने हंसने का रिएक्शन दिया है।

आपको बता दें कि AI की मदद से इसी गाने का एक और वर्जन बनाया गया है और वो वाला वर्जन 70's का है। इसमें भी गाने के धुन को गाने के तरीके को बदला गया है बाकि बोल वही है। आप नीचे उस वर्जन को भी सुन सकते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

स्कूटी में लगे पहिए बाइक के पहियों से छोटे क्यों होते हैं? आज जान लीजिए इसके पीछे का कारण

बिजली के झटके से बेहोश हुआ सांप तो इस आदमी ने CPR देकर बचाई जान, गुजरात के मंत्री ने की तारीफ