1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिजली के झटके से बेहोश हुआ सांप तो इस आदमी ने CPR देकर बचाई जान, गुजरात के मंत्री ने की तारीफ

बिजली के झटके से बेहोश हुआ सांप तो इस आदमी ने CPR देकर बचाई जान, गुजरात के मंत्री ने की तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 04, 2025 06:31 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 06:33 pm IST

सांप का नाम सुनते ही कई लोगों के होश उड़ जाते हैं मगर एक बंदे ने उसी सांप को CPR देकर उसकी जान बचाई है। आइए आपको बताते हैं कि किस शख्स ने सांप की जान बचाई और उसकी तारीफ में गुजरात के मंत्री ने क्या कहा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@ARJUNMODHWADIA

इस दुनिया कई सारे जीव-जंतु और जानवर हैं। उसमें से कई सारे जीव या फिर जानवरों से लोग बहुत प्यार करते हैं तो वहीं कई से लोग डरकर दूरी बनाए रखते हैं जो कहीं न कहीं सही भी है। सांप भी एक ऐसा जीव है जिससे लोग बचकर रहना पसंद करते हैं। सांप ने अगर एक बार काट लिया तो लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ जाती है। यही कारण है कि लोग सांप से दूरी बनाए रखते हैं मगर कई लोग ऐसे हैं जो समझते हैं कि सांप की भी जिंदगी अहम होती है और वो उनकी जिंदगी बचाते हैं। ऐसे ही एक शख्स ने किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है और उसके किए पर उसकी तारीफ भी हो रही है।

शख्स ने सांप को दिया CPR

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक सांप नजर आ रहा है जो बेहोश हो गया है। वहीं एक बंदा उस सांप को CPR दे रहा है ताकि उसकी जिंदगी बच जाए। वीडियो में दिखता है कि उसने सांप को पकड़ा हुआ है और उसे CPR दे रहा है। कुछ देर CPR देने के बाद भी कुछ नहीं हुआ तो वो सांप के शरीरा को एक जगह से दबाता हुआ नजर आता है। कुछ देर बाद ही नजर आता है कि सांप होश में आ जाता है और उसके शरीर में हरकत होते हुए भी नजर आती है। इस तरह से उस शख्स ने सांप को CPR देकर उसकी जान बचाई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

गुजरात के मंत्री ने की तारीफ

इस आदमी के Video गुजरात के मंत्री अर्जुन मोधवाडिया ने अपने एक्स पर पोस्ट करके कैप्शन में उसकी तारीफ की है। उन्होंने लिखा है, 'प्रत्येक जीवन अमूल्य है। वलसाड ज़िले के आमधा गांव में मुकेशभाई वायड ने बिजली के झटके से बेहोश हो गया सांप को मुंह से CPR देकर नई जिंदगी दी। मुकेशभाई वायड वाइल्ड रेस्क्यू ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य हैं और अब तक कई सांप को बचा चुके हैं। वन्य जीवो के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। आज विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस भी है, हमारे गुजरात को कुदरत से वाइल्डलाइफ की समुद्ध विरासत मिली है।' उसी वीडियो में यह भी दिख रहा है कि उन्होंने सांप को बचाने वाले शख्स से बात भी कर रहे हैं।

यहां देखें उनका पोस्ट

आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट और वायरल हो रहे हैं क्योंकि इस आदमी ने सराहनीय काम जो किया है।

ये भी पढ़ें-

टॉयलेट के फ्लश में एक की जगह 2 बटन क्यों होते हैं? यूज तो करते हैं मगर नहीं जानते होंगे जवाब

इंडिया में हर दिन एक नया जुगाड़ जन्म लेता है, अब आप इसी वायरल Video को देख लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।