सोशल मीडिया की गलियों में अगर आप हर रोज चक्कर लगाते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब लोग कुछ अतरंगी, अनोखा और अलग वीडियो पोस्ट न करते हों। इसी में जुगाड़ वाले कंटेंट भी रहते हैं और जो जुगाड़ सबसे ज्यादा अलग होता है वो वायरल हो जाता है। हर दिन एक से बढ़कर एक जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या जुगाड़ नजर आया और उसके बाद आपको लोगों के कमेंट के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक अनोखा जुगाड़ है। वीडियो में नजर आता है कि वो ब्रश के ब्रिसल्स को जला देता है। अब वो सिर्फ एक प्लास्टिक का डंडा हो जाता है। इसके बाद वो बर्तन धोने वाले जूना को बीच में काटता है। इतना करने के बाद वो उसके बीच में एक स्पेस बनाता है ताकी उसमें ब्रश फिट हो जाए। यह सब करने के बाद वो उसका इस्तेमाल बोतलों को धोने के लिए करने लगता है। अब उस बंदे अपने काम को करने के लिए अच्छा जुगाड़ बनाता है और इसी कारण वीडियो वायरल होता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @ChandanVer25374 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया जहां हर दिन एक नया जुगाड़ जन्म लेता है और दुनिया हैरान रह जाती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जुगाड़ के मामले में अपना कोई सानी नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- निंजा टेक्निक है ये तो। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या जुगाड़ लगाया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये सुख आपको केवल बिहार में ही मिल सकता है! स्टेशन से ऑर्केस्ट्रा का आनंद उठाते दिखे लोग
श्रीनगर में काले भालू का मचा आतंक, सड़क पर मजे से घूमते हुए कैमरे में हुआ कैद