1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. श्रीनगर में काले भालू का मचा आतंक, सड़क पर मजे से घूमते हुए कैमरे में हुआ कैद

श्रीनगर में काले भालू का मचा आतंक, सड़क पर मजे से घूमते हुए कैमरे में हुआ कैद

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 03, 2025 10:42 pm IST,  Updated : Dec 03, 2025 11:31 pm IST

इस समय श्रीनगर में एक काला भालू सड़कों पर घूमता हुआ नजर आया जिससे वहां लोगों के बीच में उसका डर बना हुआ है। इसका एक वीडियो भी सामने आया जिसमें वो भालू नजर आया है।

काला भालू- India TV Hindi
सड़क पर घूमता हुआ नजर आया काला भालू Image Source : REPORTER INPUT

इस संसार में कई सारे ऐसे जानवर हैं जिन्हें इंसान पालतू बनाकर रखता है और वहीं कई सारे जंगली जानवर भी हैं जो जंगल में ही रहे तो इंसानों के लिए बेहतर होता है मगर कई बार ये जानवर जंगल से भटककर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते जो लोगों के बीच डर की स्थिति पैदा कर देता है। अब तक ऐसी कई घटनाएं हुए हैं जिसमें कोई न कोई जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में नजर आया है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें भालू सड़कों पर घूमता हुआ नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

सड़क पर घूमता दिखा काला भालू

देर राज बाइक पर कहीं जाते समय युवकों को नजर आया है कि एक काला भालू सड़क पर घूम रहा है। उस भालू को देखते ही वो उसका वीडियो बनाने लगे। वीडियो में नजर आता है कि काला भालू बहुत ही आराम से सड़क पर घूम रहा है। आपको बता दें कि यह घटना श्रीनगर के सदरबल इलाके की है। 35 सेकंड के इस वीडियो में सड़क सुनसान और उसी सड़क पर भालू नजर आ रहा है। जिन्होंने वीडियो बनाया है, वो भी भालू से काफी दूरी बनाए हुए नजर आए।

यहां देखें भालू का वीडियो

आपको बता दें कि वीडियो वायरल होने के साथ ही वन्यजीव विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे दी है और साथ में काले भालू की तलाश में ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। यह भी बता दें कि श्रीनगर में पिछले एक हफ्ते से काले भालू का आतंक कई इलाकों में देखा गया है। पहले कश्मीर यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में फिर श्रीनगर के मेडिकल इंस्टीट्यूट में और अब हजरतबल के सदरबल इलाके में भालू को देखा गया है। ऐसा माना जा रहा है यह एक ही काला भालू है जो पिछले एक हफ्ते से इन इलाकों में घूमता नजर आ रहा है। भालू के आतंक को देखते हुए वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट ने लोगों से अपील की है कि वो देर रात अपने घरों से बाहर न निकलें।

ये भी पढ़ें-

लाल-नीला-हरा... ट्रेन के डिब्बे अलग-अलग रंग के क्यों होते हैं, आप भी नहीं जानते होंगे जवाब

सिर्फ ये एक Video आपको लड़के और लड़कियों में फर्क बता देगा, वीडियो हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।