सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। यहां भर-भरकर हर रोज कंटेंट पोस्ट होते हैं जिन्हें हम भी देखते हैं और अगर आप एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी खूब देखते होंगे। लोग अपने काम से फ्री होते ही या फिर सोने से पहले कुछ देर सोशल मीडिया पर जरूर बिताता है और इस दौरान कई सारे पोस्ट उसकी आंखों के सामने से होकर जाते हैं। इसी दौरान कई वायरल और कई सारे अतरंगी पोस्ट भी दिखते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या दिखा।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या अंतर दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी स्कूल का होगा जहां बहुत सारे लोग एक साथ खड़े हैं। एक तरफ लड़कियां हैं और दूसरी तरफ लड़के हैं। जिस समय वो लोग खड़े हैं शायद बारिश हो रही थी जिस कारण सभी लोग छाता लेकर खड़े हैं। अब वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि जिधर लड़कियां खड़ी हैं, उधर अलग-अलग रंग के छाते हैं। कुछ देर बाद वो एरिया दिखता है जिधर लड़के खड़े हैं और वहां लगभग हर कोई बस काले रंग का छाता लेकर खड़ा है। यह लड़के और लड़कियों का अंतर बताता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Sangeeta_cbe नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अंतर साफ है कि लड़कियां हमेशा सुंदर चीजें चुनती हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। अब वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लड़के सिंपल होते हैं, वो रंग चुनने में समय बर्बाद नहीं करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- एक लड़का अपनी मां का छाता लेकर आया है, हरा वाला। एक अन्य यूजर ने लिखा- लड़के लॉयल होते हैं, वो सुंदर रंग के बारे में नहीं सोचते।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रायपुर के ग्राउंड में शतक मारते ही ट्रेंड होने लगे कोहली और गायकवाड़, फैंस के आ रहे ऐसे रिएक्शन
दुनिया का इकलौता ऐसा देश जिसके पास 1 या 2 नहीं बल्कि 3 राजधानियां हैं, आप भी नहीं जानते होंगे जवाब