1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनिया का इकलौता ऐसा देश जिसके पास 1 या 2 नहीं बल्कि 3 राजधानियां हैं, आप भी नहीं जानते होंगे जवाब

दुनिया का इकलौता ऐसा देश जिसके पास 1 या 2 नहीं बल्कि 3 राजधानियां हैं, आप भी नहीं जानते होंगे जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 03, 2025 06:12 pm IST,  Updated : Dec 03, 2025 06:12 pm IST

आप यह तो जानते ही होंगे कि जिस तरह भारत की राजधानी नई दिल्ली है, ठीक वैसे ही हर देश की अपनी-अपनी राजधानी होती है मगर क्या आप यह जानते हैं कि एक ऐसा देश भी है जिसके पास तीन-तीन राजधानियां हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

इस दुनिया में 195 देश हैं और उसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के मेंबर हैं। कई सारे लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अलग-अलग देशों के बारे में पढ़ने का काफी शौक होता है। आप भी शायद उन लोगों में से एक होंगे जो अलग-अलग देशों के बारे में मजेदार बातें पढ़ते होंगे। अपने फ्री टाइम में गूगल पर अलग-अलग देशों के बारे में कुछ न कुछ सर्च करते रहते होंगे और कुछ न कुछ मजेदार बातें जानते होंगे। आज हम भी आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके पास एक या फिर दो नहीं बल्कि तीन राजधानियां हैं। आइए फिर आपको इसके बारे में बताते हैं।

किस देश के पास है तीन राजधानियां

आप इतना तो जानते ही होंगे कि हर देश की अपनी कोई न कोई राजधानी तो होती ही है। लेकिन कई देश ऐसे हैं जिनके पास एक से ज्यादा राजधानी है और वहीं एक ऐसा देश भी है जिसके पास उसकी तीन राजधानियां हैं। हम जिस देश की बात कर रहे हैं उसका नाम 'दक्षिण अफ्रीका' है। जी हां, दक्षिण अफ्रीका के पास एक या फिर दो नहीं बल्कि तीन-तीन राजधानियां है और उनके नाम 'प्रिटोरिया, केप टाउन और ब्लोमफ़ोन्टेन है।' आपको बता दें कि प्रिटोरिया दक्षिण अफ्रीक की प्रशासनिक और कार्यकारी राजधानी है। वहीं केप टाउन इस देश की विधायी राजधानी है और यहां पर दक्षिण अफ्रीका का संसद है। वहीं ब्लोमफ़ोन्टेन न्यायिक राजधानी है क्योंकि यहां पर देश का सर्वोच्च न्यायालय है।

इन देशों के पास भी हैं एक से अधिक राजधानी

ऐसे भी कई देश हैं जिनके पास एक से अधिक यानी दो-दो राजधानियां हैं। इसमें एक देश बोलीविया है जिसके पास ला पाज और सुक्रे, ये दो राजधानी हैं। वहीं नीदरलैंड्स के पास भी दो राजधानी हैं और उनके नाम एम्स्टर्डम और द हेग है। श्रीलंका की भी दो राजधानियां हैं जिनके नाम कोलंबो और श्री जयवर्धनपुरा कोटे है। वहीं चिली के पास भी दो राजधानी है और वो 'सैंटियागो और वालपाराइसो' है। मलेशिया और तंजानिया के पास भी दो-दो राजधानियां हैं।

नोट: इस आर्टिकल में आपको दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी ऊपर दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्या पानी भी कभी होता है एक्सपायर? अगर नहीं तो बोतलों पर क्यों होती है एक्सपायरी डेट?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।