आज के इस समय में बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जो सोशल मीडिया पर नहीं होंगे और होंगे तो कम एक्टिव रहते होंगे वरना आज के समय में सोशल मीडिया तो बिल्कुल खाना, पानी, नहाने जैसा कॉमन हो गया है। लोग अपने काम से फ्री होकर, मेट्रो और बस में सफर करते समय या फिर घर पर रात में कुछ देर के लिए सोशल मीडिया की गलियों में चक्कर लगा ही लेते हैं। आप भी अगर ऐसा करते हैं तो फिर यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको एक नए वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में ऐसा क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक कार से रिकॉर्ड किया गया है। ट्रैफिक के कारण कई गाड़ियां खड़ी हैं और जिस गाड़ी से वीडियो बनाया गया है, उसके बिल्कुल आगे एक बाइक खड़ी है जिस पर एक आदमी और उसके पीछे उसकी पत्नी बैठी हुई है। अब वीडियो में नजर ये आता है कि महिला सीट पर बैठकर तम्बाकू बना रही है। वो जब तम्बाकू बना लेती है तो फिर हाथ आगे की तरफ बढ़ा देती है और उसका पति उस तम्बाकू को मुंह में दबा लेता है। इसी कारण वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jaihind__gy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 32 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 36 के 36 गुण मिल रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- मोमेंट है भाई मोमेंट है। तीसरे यूजर ने लिखा- खैनी एक प्रेम कथा। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई ने 16 सोमवार का व्रत किया था। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आजकल खूब धूम मचा रही है ये घूंघट वाली बहुरानी, गिटार के साथ सुरीली आवाज ने कर दिया वायरल
शख्स ने सस्ते में खरीद लिया फोन मगर अनबॉक्सिंग के बाद सामने आई सच्चाई, आपका भी दिमाग हिल जाएगा