आज के समय में सोशल मीडिया लोगों के बीच में बहुत कॉमन हो गया। इंसान जैसे हर रोज खाना खाता है, नहाता है, सोता है, पानी पीता है, ठीक उसी तरह लोग सोशल मीडिया भी स्क्रोल करते हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया यूजर होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। जो वीडियो सबसे ज्यादा अतरंगी होता है, उसके वायरल होने की संभावनाएं उतनी ही बढ़ जाती हैं और आपकी फीड पर भी हर रोज कई सारे वायरल कंटेंट आते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी सर्दी का समय चल रहा हो और बाइक पर जाते समय लोगों को ठंड ज्यादा लगती है। लोग इसी वजह से जैकेट, हेलमेट, ग्लव्स पहनकर ही बाइक चलाते हैं मगर कुछ लोग इसमें भी जुगाड़ करने में लग गए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि दो थैले को इस तरह से काटा गया है कि वो दोनों हैंडल में ब्रेक और क्लच के साथ फिट हो जाए। इससे शायद हाथ में ठंड नहीं लगेगी। यहां तक का जुगाड़ समझ में आता है मगर सिर पर हेलमेट पहनने की जगह शख्स ने डायपर पहना हुआ है और पीछे वाले ने भी डायपर पहना है। इसी कारण इनका वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर lasthourindia नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हैकर है भाई हैकर। दूसरे यूजर ने लिखा- गरीबी कुछ ज्यादा ही है देश में, लोग हेलमेट और ग्लव्स भी नहीं ले पा रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- हेलमेट और राइडिंग ग्लव्स का इस्तेमाल करो। एक अन्य यूजर ने लिखा- मगर भाई वो डायपर।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस लड़की के मुंह से उसके कारनामे सुन दिमाग हिल जाएगा, Video हो रहा है खूब वायरल
शख्स ने सबसे अनोखे अंदाज में शादी के लिए किया प्रपोज, अब Video हो रहा है वायरल