सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते-करते फोन की बैट्री खत्म हो सकती है, डेटा का रिचार्ज खत्म हो सकता है मगर कंटेंट कभी भी खत्म नहीं होता है। हर दिन अनगिनत वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं जिन्हें आप और हम अपनी फीड पर देखते हैं। इसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो प्रपोजल का है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या अनोखा तरीका दिखाई दिया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक बंदा सुबह-सुबह कैब से लड़की के घर पर पहुंचता है। उसने पहले से ही बैंड-बाजा बुक कर लिया था और वो लोग भी समय के हिसाब से उस लोकेशन पर पहुंच गए थे। अब वो शख्स उन लोगों को लेकर उस लड़की के कमरे में घुसता है। कमरे में लोगों के घुसने से लड़की की नींद खुल जाती है और पहले तो वो समझने की कोशिश करती है कि ये सब क्या हो रहा है। कुछ देर बाद बैंड-बाजा बजने लगता है और लड़का जेब से रिंग निकालकर लड़की को प्रपोज करता है। यह देखते ही लड़की की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है और वो हां बोल देती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर nehajain97 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देकने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये बहुत फनी और प्यारा था, बहुत पसंद आया। दूसरे यूजर ने लिखा- अब तक का बेस्ट प्रपोजल। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई बहुत अच्छा लगा, भगवान कृपा करे। एक अन्य यूजर ने लिखा- एफिल टॉवर वाला प्रपोजल नहीं, बैंड बाजा वाला प्रपोजल।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इन लोगों की बुद्धि को मेरा दंडवत प्रणाम, Video देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे
ऑनलाइन क्लास में बच्चे ने बताई ऐसी बात कि भर-भरकर दुआएं देने लगा टीचर, Video भी हो गया वायरल




