1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऑनलाइन क्लास में बच्चे ने बताई ऐसी बात कि भर-भरकर दुआएं देने लगा टीचर, Video भी हो गया वायरल

ऑनलाइन क्लास में बच्चे ने बताई ऐसी बात कि भर-भरकर दुआएं देने लगा टीचर, Video भी हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 01, 2025 07:34 am IST,  Updated : Dec 01, 2025 07:34 am IST

अभी सोशल मीडिया पर ऑनलाइन क्लास का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि ऑनलाइन क्लास में ऐसा क्या हुआ।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/INDIAONFEED.IN

सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां तरह-तरह के पोस्ट हर रोज देखने को मिलते रहते हैं। कई सारे लोग अपने मन की बात बताते हैं तो कई सारे लोग अपने साथ घटी अलग-अलग घटनाओं के बारे में बताते हैं। की सारे लोग मजेदार और यूनिक वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं तो कई बार कुछ ऐसे वीडियो रिकॉर्ड हो जाते हैं जो लोगों का ध्यान खींचने लायक होते हैं। इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर कई सारे वायरल कंटेंट देखने को मिलते हैं और अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें टीचर बच्चों को बता रहा है कि वो शुक्रवार को उनकी क्लास ले लेगा। इसी बात पर एक स्टूडेंट कमेंट करता है कि उस दिन आपकी यानी टीचर की शादी की सालगिरह भी है। इसके बाद वो चेक करता है और उसके बाद तो वो बच्चे को भर-भरकर दुआएं देने लगता है। वो बोलता है, 'भाई आई लव यू भाई। तुम्हारी उम्र लंबी हो बेटा, तुम भगवान से जो मांगो, तुम्हे सब मिले बेटा। एक टीचर की दुआ है बेटा। थैंक यू बेटा, अगर तू सामने होता तो मैं गले लगा लेता।' लेकिन वो हैं तो एक टीचर ही तो बोलते हैं कि फिर भी क्लास तो ले ही सकते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर indiaonfeed.in नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई ने बचा लिया वरना सर की उम्र कम हो जाती। दूसरे यूजर ने लिखा- सर की खुद की क्लास लगने से बच गई। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये  भी पढ़ें-

जुगाड़ के मामले भारतीयों ने PhD कर रखी है, अब जरा इसी Video को देख लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।