1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में एकदम टिप-टॉप होकर पहुंचा शख्स मगर वहां जाते ही लगा झटका, Video देख लोट-पोट हो जाएंगे आप

शादी में एकदम टिप-टॉप होकर पहुंचा शख्स मगर वहां जाते ही लगा झटका, Video देख लोट-पोट हो जाएंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 28, 2025 12:44 pm IST,  Updated : Nov 28, 2025 12:44 pm IST

एक बड़ा ही मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप सभी को इस वीडियो को जरूर देखना चाहिए क्योंकि शादी का सीजन चल रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@IKPSGILL1

आज के इस समय में बहुत ही कम लोग ऐसे हैं जिनके पास फोन नहीं होता है वरना लगभग हर कोई स्मार्ट फोन ही यूज कर रहा है। अब लोगों को जब भी कुछ फनी मोमेंट दिखता है या फिर कुछ ऐसा होते हुए दिखता है जो उन्हें रिकॉर्ड करने जैसा लगता है तो लोग तुरंत ही फोन में उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। ऐसे ही हमें सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं और कुछ तो इतने यूनिक होते हैं कि वो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी शादी का सीजन चल रहा है तो हर किसी के घर में, रिश्तेदारी में या फिर जान-पहचान में कोई न कोई शादी तो होगी है और कार्ड भी आया होगा। अब कोई भी शादी में जाता है तो बहुत ही अच्छे से तैयार होकर जाता है मगर कई बार किसी-किसी का पोपट हो जाता है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ। वो जो कपड़े पहनकर शादी में गया, उसी तरह के ड्रेस कोड में वहां के वेटर घूमते नजर आए। अब कपड़े मैच होने में कोई दिक्कत नहीं है, दिक्कत इसमें कि कोई न कोई गलती से ही मगर उस आदमी को भी वेटर समझ लेगा जो उसे बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ikpsgill1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में उसके दोस्त उसके मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हर लड़के के लिए सबसे बुरा सपना।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इन दोनों के शरीर में खून कम और क्रिकेट ज्यादा है, Video देख समझ जाएंगे आप खुद

Paid Leave के लिए शख्स ने दी धमकी तो HR ने भी कर दिया चेकमेट, पोस्ट देख आएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।