सोशल मीडिया पर हर दिन कई सारे वीडियो हमें देखने को मिलते रहते हैं। सुबह से लेकर शाम हो जाती है, डेटा खत्म हो जाता है, फोन की बैट्री खत्म हो जाती है मगर कंटेंट कभी खत्म नहीं होता है। अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी सोशल मीडिया पर बिताते हैं तो फिर न जानें कितने सारे वीडियो देखते होंगे जिसमें कई सारे वायरल कंटेंट भी रहते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वायरल वीडियो की बात रहे हैं उसमें नजर आता है कि कुछ लड़के प्लास्टिक के बैट और बॉल से क्रिकेट खेल रहे हैं। उसमें से दो लड़कों के शरीर में खून कम और क्रिकेट ज्यादा बहता है क्योंकि दोनों ही चोटिल हैं मगर फिर भी क्रिकेट खेल रहे हैं। एक के हाथ में शायद फ्रैक्चर है और दूसरे के पैर में चोट लगा है जिसे पर पट्टी बंधी है। दोनों साथ में क्रिकेट खेल रहे हैं। एक बंदा एक हाथ से बैटिंग कर रहा है तो दूसरा एक पैर को हवा में उठाकर किसी तरह से भाग रहा है। इनका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ramdevkar07 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ग्लेन मैक्सवेल कौन है?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई इतनी क्या तलब थी। दूसरे यूजर ने लिखा- देसी ग्लेन। एक यूजर ने रोने वाली इमोजी शेयर की है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Paid Leave के लिए शख्स ने दी धमकी तो HR ने भी कर दिया चेकमेट, पोस्ट देख आएगी हंसी
पेंशन लेने के उम्र में दादा जी टेंशन दे रहे हैं, वायरल Video देख लोगों ने भी किए कमेंट