1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई की किस्मत Airplane Mode पर है, वायरल Video देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी

भाई की किस्मत Airplane Mode पर है, वायरल Video देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 28, 2025 06:59 am IST,  Updated : Nov 28, 2025 06:59 am IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को शायद रोकना चाहेंगे मगर रोक नहीं पाएंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@RAJ_KACHORII

सोशल मीडिया की गलियां कभी भी खाली नहीं होती है। यहां सुबह से लेकर शाम तक न जानें कितने सारे कंटेंट पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे तो वायरल भी हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, न्यूज, पोडकास्ट, अतरंगी हरकत समेत कई सारे वीडियो वायरल होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग तरह-तरह का रिएक्शन भी देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी फीड पर भी सभी तरह के कंटेंट आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आया जो आपको हंसाएगा जरूर।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक शख्स का है जो गोलगप्पा यानी पानीपुरी खाने के लिए गया हुआ है। गोलगप्पा बेचने वाले ने उसे एक प्लेट पकड़ाया हुआ है जिसे वो हाथ में लिए खड़ा है। अब गोलगप्पा वाला उसके लिए गोलगप्पा बना रहा है और वो जैसे ही उसे गोलगप्पा देने वाला था कि हवा के कारण उसके हाथ से प्लेट उड़ जाता है और यह सब इतना जल्दी होता है कि गोलगप्पा वाला भी खुद को रोक नहीं पाता है और वो उस शख्स के हाथ में ही गोलगप्पा रख देता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स पर @Raj_kachorii नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'भाई की किस्मत Airplane Mode पर है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पनौती अल्ट्रा प्रो मैक्स। दूसरे यूजर ने लिखा- फुल पनौती। तीसरे यूजर ने लिखा- किस्मत उड़ गई। चौथे यूजर ने लिखा- टाइम सही नहीं चल रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

असली भाईचारा तो ये निभा रहे हैं भाई, एक बार आप भी देखिए इनका Video

OG इसी तरह मार्केटिंग करते थे! वायरल हुई कमाल की फोटो, देखकर लोगों ने किए खूब सारे कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।