1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: ये एक मजदूर की ताकत है कातिया, देखने के बाद अच्छे-अच्छे हिल जाएंगे

Viral Video: ये एक मजदूर की ताकत है कातिया, देखने के बाद अच्छे-अच्छे हिल जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 27, 2025 11:13 am IST,  Updated : Nov 27, 2025 11:13 am IST

एक घर में मजदूरी करते एक मजदूर का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे जब आप देखेंगे तो उसके हिम्मत की तारीफ जरूर करेंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/AAPKACULTURE

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर्स को हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिखा ही देता है जो उनको हैरान कर देता है। आप भी अगर सोशल मीडिया के यूजर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर न जानें कितने सारे ऐसे हैरान करने वाले वीडियो अब तक देख लिए होंगे जो आपने कभी सोचा नहीं होगा क्योंकि ऐसे कंटेंट वायरल भी तो खूब होते हैं। अभी भी ऐसे वीडियो वायरल होते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में हैरान करने जैसा क्या है और फिर आपको लोगों के कमेंट्स बताएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा नजर आया जो एक घर को बनाने के लिए काम कर रहा है। अब जहां भी घर बनता है, वहां ईंटें बहुत उठानी पड़ती है। अब एक मजदूर ने अपने दिमाग लगाया ताकि उसे बार-बार सीढ़ियां न चढ़नी पड़े। उसने एक रस्सी को जमीन पर रखा और लाइन से कई दर्जन ईंटें लगा दीं। इसके बाद रस्सी को ऊपर बांध दिया और पीठ पर एक कपड़ा रखकर उन सभी ईंटों को उसने एक ही बार में उठा लिया। अब सोचिए कि उसके अंदर कितनी ताकत होगी कि उसने एक बार में इतनी सारी ईंटें उठा ली और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर aapkaculture नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में सबसे ऊपर लिखा है, 'है कोई टक्कर में।' आपको बता दें कि इस एक वीडियो को कई अलग-अलग अकाउंट से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने उसे असली बाहुबली लिखा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जानवर के सींग से शख्स ने बना दिया शानदार बीयर मग, Video देख आप भी करेंगे तारीफ

जान को खतरे में डालकर काम कर रही थी मां तभी बेटे ने बना लिया Video, हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।