1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गरीब बेटा तो मां-बाप को भी अच्छा नहीं लगता! शख्स ने Video में बताई ऐसी बात कि आप भी हो जाएंगे भावुक

गरीब बेटा तो मां-बाप को भी अच्छा नहीं लगता! शख्स ने Video में बताई ऐसी बात कि आप भी हो जाएंगे भावुक

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 27, 2025 07:07 am IST,  Updated : Nov 27, 2025 07:07 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट करके उसे सही भी बता रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में उसने क्या कहा और फिर लोगों ने कैसा रिएक्शन दिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/DIRECTOR_DAYAL

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है, उस फोन में अच्छा-खासा डेटा रहता है तो लोग सोशल मीडिया का भी खूब यूज करते हैं। आप भी उनमें से एक होंगे जो दिन में कुछ देर ही सही मगर सोशल मीडिया की गलियों में चक्कर जरूर लगाते होंगे। हर दिन लोग सोशल मीडिया पर कुछ समय जरूर बिताते हैं और वहां पर तरह-तरह के वीडियो भी देखते हैं। इसी बीच कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जो बिल्कुल दिल को छू लेते हैं और वो वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में लड़के ने क्या कुछ कहा।

लड़के ने वीडियो में क्या कहा?

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक लड़का बोलता है, 'तीन दिन पहले मैंने अपनी नौकरी छोड़ दी और अपने घर आ गया। मैं पहले भी घर आता है और जब पहले घर आता था तो मम्मी पूछती थी कि 2 रोटी और लेगा? वो फीलिंग अलग होती थी कि बेटा कमा रहा है तो उससे 2 रोटी और पूछ लेती हूं। अभी जब तीन दिन हो गए हैं मुझे घर पड़े-पड़े और कोई नौकरी नहीं मिल रही है तो कल पापा ऐसे बोलते हैं कि ये 2 रोटी और मार रहा है तो इसे 2 रोटी और दे दो। मुझे वहां पर इतना बुरा लगा कि अगर मैं नौकरी कर रहा हूं तो मेरी इज्जत है और मेरे पास जॉब नहीं है तो मेरी घंटा इज्जत नहीं है।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर director_dayal नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'गरीब बेटा तो मां-बाप को भी अच्छा नहीं लगता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बिल्कुल सही भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई समय है, निकल जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- कड़वा सच है भाई मगर मजबूत रहो और जीतने तक लड़ते रहो। एक अन्य यूजर ने लिखा- समाज ऐसे ही काम करता है, कोई भी हमेशा तुम्हारा नहीं है। एक और यूजर ने लिखा- यह सच्चाई है, इसे स्वीकार करो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

प्रयागराज में गजब अजूबा हुआ, लड़के नहीं बल्कि लड़की वालों ने निकाली बारात, Video वायरल

चलती ट्रेन से इस तरह उतरी महिला कि Video हो गया वायरल, लोग फिजिक्स की करने लगे बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।