Viral Video: भारतीय शादी में खाना सिर्फ खाना नहीं, वो एक “वॉर ज़ोन” है जहां हर मेहमान को लगता है कि अगर अभी नहीं लूटा तो जीवन भर पछताना पड़ेगा! भारत में अलग—अलग जगहों से कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिनको देखने के बाद लोग हैरत में पड़ जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। दावा है कि, वीडियो हमीरपुर स्थित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का है जहां पर जलपान काउंटर पर चिप्स-चाऊमीन, चाय की लूट देखी गई। इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिय पर काफी देखा और पसंद किया जा रहा है। हालांकि, कई जगहों पर ऐसे वीडियोज की आलोचना भी हो रही है।
चिप्स-चाऊमीन और चाय की लूट
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से सामने आए वीडियो में अव्यवस्था चरम पर दिखी। जलपान काउंटर पर चिप्स-चाऊमीन, चाय की लूट दिखी जहां से जिम्मेदार नदारद रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में अफरातफरी खाने के लिए भगदड़ के बीच व्यवस्था ध्वस्त होती हुई दिखी। गौरतलब है कि, राठ में हो रहे कार्यक्रम में जब लोगों ने जलपान देखा तो वे काउंटर पर टूट पड़े और धक्का-मुक्की से वहां अव्यवस्था हो गई।
खाने के काउंटर पर क्यों होती है गुत्थमगुत्था
कई बार मेहमानों को लगता है कि ₹1500-3000 की कवर चार्ज दी है तो कम से कम 5 प्लेट पनीर और 3 तरह की मिठाई तो खाकर ही जाना है। नहीं तो घाटे में रह जाएंगे। जैसे ही कोई बोलता है “वाह! जलेबी तो गज़ब की है” या “पनीर टिक्का खत्म होने वाला है”, सबकी जान पर बन आती है। सबको लगता है अच्छी चीज़ें खत्म हो जाएँगी और उन्हें सिर्फ़ दाल-चावल ही मिलेगा। कई बार सच में कुछ आइटम्स जल्दी खत्म हो जाते हैं (खासकर चाट, पनीर डिशेज़, गुलाब जामुन) जिसने पहले देखा, वही लूट लिया। ये डर लोगों को बेकाबू होने पर मजबूर कर देता है। कई बार “अरे जल्दी खा लो, फोटो खिंचवाने हैं”, “बारात आने वाली है”, “दूल्हा खाना खाने आएगा” जैसे डायलॉग सुनकर लोग घबरा जाते हैं और काउंटर पर टूट पड़ते हैं।
ये भी पढ़ें-
ट्रेन में इलेक्ट्रिक केतली यूज करने पर कितने साल की सजा होगी, जानिए रेलवे का नियम; नहीं तो पछताएंगे